हजारीबाग :झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल का प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने भारतीय जनता पार्टी की निंदा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का दोहरा चरित्र हमेशा से चरितार्थ रहा है। भाजपा नेता चोर मचाए शोर वाली कहावत को चरितार्थ करती है। पार्टी के नेता इतना घटिया, घिनौना और झारखंड को शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम देकर भारतीय जनता पार्टी के नेता झारखंड सरकार को बदनाम करने की गहरी साजिश किया है भारतीय जनता पार्टी के नेता हिंदू ,मुस्लिम कर धार्मिक उन्माद फैलाना चाहते थे जबकि जांच में भारतीय जनता पार्टी के नेता ही शातिर निकला जो समाज को, राज्य को ,देश को शर्मसार करने का काम किया जो घोर निंदनीय है जो हत्यारा था वही फांसी की मांग कर रहा था। अब उसी कुकरमी को फांसी होनी चाहिए। जब जांच में भारतीय जनता पार्टी के नेता का नाम आया तो घड़ियाली आंसू बहाने वाले कुकर्मी भाजपा के नेता मौन हो गए।
डॉ मनोज कुमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लगातार झारखंड सरकार को बदनाम करने की साजिश करती रही है और इसी तरह जातीय और धार्मिक उन्माद फैलाकर देश को, राज्य को, समाज को तोड़ने का काम करना इनका काम रहा है। भारतीय जनता पार्टी के जो नेता आज झारखंड बंद करने की बात कर रहे थे उन तमाम नेताओं को सामूहिक रूप से अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल मांग करती है कि इस कुकृत्य करने वाले भाजपा नेता को तत्काल फांसी की सजा हो ताकि मृत्यु बच्ची को न्याय मिल सके।












