रांची :भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा बाबूलाल मरांडी पर हमला की साजिश रचे जाने पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि हिम्मत है तो बाबूलाल मरांडी को छू कर दिखाए राज्य सरकार।
कहा कि यह बेहद चिंताजनक है और लोकतंत्र की मर्यादाओं के खिलाफ है।
कहा कि झारखंड की भ्रष्ट सरकार के मुख्यमंत्री और उनके चहेते अफसरो द्वारा सरकार मिलकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी जी और उनके परिवार को डराने, धमकाने और उन पर हमले की साज़िश रच रहे हैं।
कहा यह राज्य सरकार सत्ता मद में डूब चुकी है। भ्रष्टाचार और अपराध ही इसके हाथ पैर बन गए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी आग से खेलने की कोशिश कर रहे। यह भस्मासुर उनके सिर पर ही हाथ रखकर उन्हें भस्म करेगा।
कहा यह लोकतंत्र के खिलाफअपराध है।यह विपक्ष की आवाज़ को दबाने की घिनौनी कोशिश है।
हम स्पष्ट चेतावनी देते हैं – अगर बाबूलाल मरांडी जी या उनके परिवार के किसी भी सदस्य को एक खरोंच भी आती है, तो झारखंड की जनता, भाजपा का हर कार्यकर्ता और हम सब मिलकर सड़कों पर उतरेंगे और झारखंड को जलने से कोई नहीं बचा सकता है।
ये लड़ाई सिर्फ बाबूलाल जी की नहीं,
ये लड़ाई हर उस व्यक्ति की है जो लोकतंत्र और सच के साथ खड़ा है।
घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !
रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़...












