रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़ की वित्तीय गड़बड़ी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।
साहू ने कहा कि हेमंत सरकार एकतरफ पैसे का रोना रोती है। गरीब कल्याण योजनाओं को लागू करने ,सड़क,बिजली ,पानी,शिक्षा स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं के विकास केलिए केंद्र सरकार को कटघरे में खड़ा करती है। पैसे नहीं मिलने की बात करती है लेकिन सच्चाई क्या है वह सीएजी की रिपोर्ट बता रही है।
उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि राज्य सरकार 14 वें वित्त आयोग के 486करोड़ रुपए राज्य सरकार द्वारा नियम नहीं बनाने के कारण नहीं मिले,258 करोड़ रुपए खर्च नहीं कर सकी, गांव,पंचायतों के विकास केलिए मिले पैसे का कैसे बंदरबांट हुआ है,पंचायत भवनों के निर्माण में अनियमितताएं बरती गई, योजनाओं की सोशल ऑडिट नहीं कराई गई।
कहा कि वित्तीय अनियमितता का हाल ऐसा कि 7592 करोड़ रुपए के उपयोगिता प्रमाण पत्र नहीं मिले हैं।
कहा कि हेमंत सरकार में घोटालों की श्रृंखला खड़ी हो रही। वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर है। आम आदमी बुनियादी सुविधाओं केलिए तरस रहा। युवाओं की वेकेंसी रोज रद्द हो रही,स्कूल में शिक्षक नहीं,बच्चो को किताब नहीं, स्कूल ड्रेस नहीं,छात्रवृत्ति नहीं,अस्पताल में दवाई नहीं,एम्बुलेंस नहीं डॉक्टर नहीं,किसानों को धान खरीद के पैसे नहीं। डी एम एफटी फंड का दुरूपयोग , घोटाला लगातार जारी है।
साहू ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य के वित्तीय कुप्रबंधन पर श्वेतपत्र जारी करे। राज्य के खजाने से हुए हजारों करोड़ रुपए की लूट की सीबीआई जांच हो।
डॉ. अभय सागर मिंज को 2026 के प्रतिष्ठित ग्लोबल अवार्ड के लिए चुना गया !
झारखंड डॉ. अभय सागर मिंज को जनजातीय और स्वदेशी अध्ययन के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए 2026 के...












