Friday, January 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » एकलव्य प्रशिक्षण और शिक्षा प्रोत्साहन योजना पर लटका ताला: भाजपा ने हेमंत सरकार से मांगा जवाब!

एकलव्य प्रशिक्षण और शिक्षा प्रोत्साहन योजना पर लटका ताला: भाजपा ने हेमंत सरकार से मांगा जवाब!

350 करोड़ मंजूर लेकिन योजना गायब: भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने उठाया बड़ा सवाल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
एकलव्य प्रशिक्षण और शिक्षा प्रोत्साहन योजना पर लटका ताला: भाजपा ने हेमंत सरकार से मांगा जवाब!
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची:
झारखंड में शिक्षा योजनाओं पर ठहराव: भाजपा प्रवक्ता अजय साह ने उठाए सरकार पर गंभीर सवाल

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अजय साह ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान झारखंड के उच्च शिक्षा से जुड़े एक महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया। उन्होंने अक्टूबर 2023 में झारखंड सरकार के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी दो अहम टेंडरों—एकलव्य प्रशिक्षण योजना और मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना—की स्थिति पर सवाल खड़े किए।

श्री साह ने बताया कि हेमंत सरकार ने वर्ष 2023 में इन दोनों योजनाओं की घोषणा की थी, जिनका उद्देश्य झारखंड के 35,000 छात्रों को लाभ पहुंचाना था। इन योजनाओं के तहत छात्रों के लिए यूपीएससी, जेपीएससी, बैंक पीओ, मेडिकल, इंजीनियरिंग, एसएससी, होटल मैनेजमेंट, मास कम्युनिकेशन, रेलवे बोर्ड, आदि जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की गई थी। इसके अलावा, छात्रों को हर महीने 2500 रुपए की आर्थिक सहायता देने का प्रावधान भी था।

ये भीपढ़िये

बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

वैश्विक मंच पर क्रिटिकल मिनरल्स का पॉवर हब बनने को तैयार झारखण्ड !

गालूडीह ग्राहक सेवा केंद्र संचालक की हत्या का खुलासा !

अंश-अंशिका प्रकरण में डीजीपी ने की रिवॉर्ड की घोषणा !

अजय साह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन दोनों योजनाओं के लिए लगभग ₹350 करोड़ का बजट डेढ़ साल पहले ही स्वीकृत किया गया था। लेकिन, हैरानी की बात है कि आज तक इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि बिना किसी स्पष्ट कारण के इतनी महत्वपूर्ण योजना को रोककर झारखंड के हजारों छात्रों के भविष्य को अंधकार में क्यों धकेला गया?

अजय साह ने आशंका जताते हुए पूछा कि यदि इन योजनाओं के लिए बजट स्वीकृत हो चुका था, तो क्या छात्रों के लिए निर्धारित फंड किसी अन्य योजना में डायवर्ट कर दिया गया? उन्होंने सरकार से यह भी स्पष्ट करने को कहा कि क्या ये योजनाएँ पूरी तरह बंद कर दी गई हैं या आगामी बजट में इन्हें पुनः शुरू किया जाएगा?

श्री साह ने कहा कि आमतौर पर छात्र हर वर्ष अप्रैल में नए सत्र के साथ कोचिंग शुरू करते हैं। यदि सरकार ने मार्च तक इन योजनाओं को लागू नहीं किया, तो फिर ये योजनाएँ केवल कागज़ों तक ही सीमित रह जाएंगी और धरातल पर कभी उतर नहीं पाएंगी। इससे हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित होगा। यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस निर्णय नहीं लिया, तो छात्रों का शैक्षिक भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि शिक्षा से जुड़ी योजनाओं को राजनीतिक खींचतान से दूर रखते हुए तुरंत लागू किया जाए। प्रेसवार्ता में मीडिया सह प्रभारी अशोक बड़ाईक की मौजूदगी रही |

Tags: #Lock hangs # Eklavya Training # Education Incentive Scheme# BJP seeks answer # Hemant Sarkar ।
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

नदियां खत्म तो मानव सभ्यता खत्म: अंशुल शरण !

नदियां खत्म तो मानव सभ्यता खत्म: अंशुल शरण !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची : युगांतर भारती, नव चेतना ग्रामीण संस्थान, नेचर फाउंडेशन, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट, जल जागरूकता अभियान के संयुक्त तत्वाधान...

केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की !

केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची : पूर्व मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय महासचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आज मकर संक्राति के अवसर...

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

झारखण्ड की भागीदारी महज संवाद नहीं, देश के लिए टर्निंग प्वाइंट का संकेत !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची :झारखण्ड जैसे राज्य के लिए विश्व आर्थिक मंच में भागीदारी महज वैश्विक संवाद तक सीमित नहीं है बल्कि भारत...

झारखंड बोर्ड (JAC) 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी !

झारखंड बोर्ड (JAC) 2026 परीक्षा कार्यक्रम जारी !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की मैट्रिक (10वीं) और इंटर (12वीं) बोर्ड परीक्षाओं की आधिकारिक डेटशीट...

पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह !

पुलिस के हत्थे चढ़ा JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह !

by firstreport desk2
20 hours ago
0

लातेहार : लातेहार पुलिस ने JSJMM का उग्रवादी जगन्नाथ सिंह को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एसपी कुमार...

एसीबी जांच एजेंसी की तरह नहीं वसूली एजेंट की तरह काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

एसीबी जांच एजेंसी की तरह नहीं वसूली एजेंट की तरह काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि झारखंड में एसीबी द्वारा की जा रही शराब...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन  !

    झारखंड की औद्योगिक प्रगति में अहम भूमिका अदा करनेवाले प्रभात सिन्हा का निधन !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की के साथ ऑस्ट्रेलियाई एग्रीकल्चरल काउंसलर की बैठक !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मनरेगा के नाम बदलने के खिलाफ कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी आंदोलन से घबराई भाजपा – कमलेश !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर झारखंड के सभी मनरेगा बचाओ संग्राम की लड़ाई की आगाज कर दी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

अबुआ दिशोम बजट 2026-27 के लिए बजट पूर्व गोष्ठी !

January 16, 2026
मंजूनाथ भजन्त्री से डैंजर्स ऐडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड टूर टीम ऑन फुट जर्नी ने की शिष्टाचार मुलाकात !

मंजूनाथ भजन्त्री से डैंजर्स ऐडवेंचर्स स्पोर्ट्स लॉगेस्ट वर्ल्ड टूर टीम ऑन फुट जर्नी ने की शिष्टाचार मुलाकात !

January 15, 2026
लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ:बाबूलाल मरांडी !

लापता बच्चे हुए बरामद, पुलिस थपथपा रही अपनी पीठ:बाबूलाल मरांडी !

January 15, 2026
घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

घोटालेबाजों,भ्रष्टाचारियों को बचाने केलिए झारखंड पुलिस काम कर रही….बाबूलाल मरांडी !

January 15, 2026
बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

बजरंग दल के कार्यकर्ता समाजसेवा केलिए समर्पित….आदित्य साहू !

January 15, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.