रांची : राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर सम्बंधित सभी अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर बैठक करते हुए सुरक्षा के सभी मानक पहलुओं एवं पूरी व्यवस्था पर चर्चा करते हुए आवश्यक निर्देश देते हुए कहा की कार्यक्रम के दौरान सारी व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था एवं अन्य सम्बंधित सभी तैयारी ससमय पूरा कराने को कहा गया।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में
माननीया राष्ट्रपति भारत, द्रौपदी मुर्मु के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन सारी आवश्यक तैयारी में लगा हुआ है। सारी सुरक्षा के मानक पर कार्य करते हुए सारे आवश्यक तैयारी कर रहा है, जिसमें रुट प्लान, ट्रैफिक प्लान, मार्ग में पड़ने वालें क्षेत्रों की बैरिकेडिंग एवं तमाम सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे है।
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर वाहनों की चेकिंग एवं अन्य सुरक्षा निर्देशों का पालन किया जा रहा है।
इस दौरान वाइस चांसलर बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. इंद्रनिल मन्ना, डीआईजी सह वरीय पुलिस अधीक्षक रांची, श्री चंदन कुमार सिन्हा, उप विकास आयुक्त रांची, दिनेश कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक शहर रांची, राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, उत्कर्ष कुमार, अपर समाहर्ता रांची, रामनारायण सिंह, अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, राजेश्वर नाथ आलोक, जिला नजारत उप समाहर्ता रांची, डॉ. सुदेश कुमार, अंचल अधिकारी कांके, रजिस्टार बीआईटी मेसरा रांची, डॉ. सुदीप दास एवं भवन निर्माण, पेय जल विभाग, रांची नगर निगम, पथ निर्माण विभाग एवं सम्बंधित विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे।












