Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट – बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट – बाबूलाल मरांडी !

धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट भ्रष्टाचार चरम पर .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in झारखंड, धनबाद, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को बना रखा है अपना वसूली एजेंट – बाबूलाल मरांडी !
6
SHARES
17
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

धनबाद : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि धनबाद सहित पूरे झारखंड में कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार चरम पर है। राज्य सरकार को इसकी कोई चिंता नहीं है। झारखंड में बेहिसाब अपराध बढ़ा है। धनबाद में एसपी हैं। सबका प्रमोशन हो गया परंतु वसूली करने के लिए इनका प्रमोशन नहीं हुआ। हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है l यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं। जनता से लूटे गए इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं। 

हेमंत सोरेन ने धनबाद जिले के एसपी को अपना वसूली एजेंट बना रखा है l यहां के एसपी अपराधियों के साथ मिलकर रंगदारी वसूल रहे हैं l जनता से लूटे गए इन्हीं पैसों से हेमंत अपने कोर्ट-कचहरी का खर्चा निकाल रहे हैं l

आज निरसा विधानसभा की संकल्प यात्रा में शामिल हुए सभी जनमानस को विश्वास… pic.twitter.com/EILkwgRKb8

— Babulal Marandi (Modi Ka Parivar) (@yourBabulal) September 26, 2023

गौरतलब है  की पलामू में पदस्थापन के दौरान इनके एक कारनामे से हमने पत्र लिखकर सरकार को अवगत कराया परंतु सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ा। वैसे दागी अधिकारी को धनबाद जैसे जिला में सरकार पदस्थापित करके रखी है तो दाल में कुछ काला जरूर है। यह तो राज्य की स्थिति है, फिर कैसे कानून व्यवस्था ठीक होगी। मरांडी मंगलवार को संकल्प यात्रा के तहत निरसा विधानसभा में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सरकार का काम होता है कानून व्यवस्था ठीक कराना लेकिन आज झारखंड में क्या हो रहा है किसी से छुपा नही है यहां प्रत्येक दिन चोरी, डकैती, लूट, अपहरण, हत्या यहाँ तक कि बहु बेटियों की इज्जत भी सुरक्षित नही है , आखिर यह स्थिति क्यों पैदा हुई।जब झारखंड में भाजपा की सरकार होती है तो अपराधी ख़ौफ़ खाते हैं झारखंड से भाग खड़े होते हैं लेकिन जब राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार बनती है तो अपराधी बेख़ौफ़ होकर अपराध करते हैं आखिर पुलिस करती क्या है पुलिस का काम है चोरों को पकड़ना, अपराधियों को पकड़ना, उनको जेल में डालना उनको सजा दिलाना लेकिन हेमंत सोरेन ने पुलिस को वसूली में लगा रखा है. चाहे कोयला की वसूली हो, नदी से बालू की वसूली हो अगर आप हरा-हरा नोट देंगे तो आपको छोड़ेंगे नही तो आप कोर्ट से जमानत कराओ। घर बनाने के लिए बालू पर भी लोगों को आफत है। हमलोगों ने सरकार से कहा कि आप ऑक्शन कर दीजिए या झारखंड के अंदर इसे फ्री कर दीजिए और बॉर्डर पर चेकपोस्ट लगा दीजिए। ताकि कोई बंगाल, यूपी, बिहार राज्य में बालू ना ले जा सके। पार्टी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। बॉर्डर पूरा खुला हुआ है। कोयला, बालू की तस्करी बेरोकटोक जारी है। वहीं दूसरी ओर कोई घर के लिए साइकिल से भी बालू ले जाता है तो परेशान किया जाता है। दो दिन पूर्व अखबार में एक रिपोर्ट छपी कि 6 महीनों में 23 कारोबारियों को हत्या की हुई है। इसमें 9 लोगों ने अपनी सुरक्षा को लेकर पुलिस से गुहार लगाई थी। अगर सुरक्षा सरकार उपलब्ध करा दी जाती तो शायद वे बच जाते। आखिर इनकी हत्या का जिम्मेवार कौन हैं? ऐसे सारे मामले की जांच सीबीआई से कराकर दोषी पर सजा मिले। हेमंत सोरेन की सरकार नहीं करा पाती है तो जब भी बीजेपी की सरकार आएगी तो हम इसकी जांच कराएंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। धनबाद में एक बच्ची के साथ दुष्कर्म होता है, एफआईआर होता है, 164 में बयान होता है पर आरोपी गिरफ्त से बाहर है। आज सरकारी दफ्तरों में बिना पैसा कोई काम नहीं होता है। आय,आवासीय, जाति प्रमाण पत्र तो छोड़ दीजिए मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में भी पैसा लगता है। राशनकार्ड में नाम जोड़ने में 1000 से 5000 रुपए तक वसूले जा रहे हैं। पड़ताल करने पर पता चला कि वसूलीबाज करने वालों को मोबाइल रिचार्ज की तर्ज पर ऊपर तक हर माह पैसा भेजना पड़ता है। भ्रष्टाचार हर स्तर पर है। भ्रष्टाचार रोकना कठिन काम नहीं है। जिस दिन लोग ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे और विकास योजनाओं में कमीशन लेना बंद कर दें, दावा करता हूं कि भरष्टचार काफी हद तक खत्म हो जाएगा, अधिकारी को पैसे लेने की हिम्मत नहीं होगी।। दलाल बिचौलिए घूम रहे हैं, पैसे वसूल रहे हैं। मुख्यमंत्री तक पैसा पहुंच रहा है। आखिर भ्रष्टाचार कैसे रुकेगा ? जमीन, बालू, कोयला, लोहा की लूट मची है। लुटेरों, चोरों और भ्रष्ट अफसरों को सुरक्षा में एके 47 धारी सिपाही की सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाती है लेकिन लगातार धमकी पाने वाले कारोबारियों को सुरक्षा देने में सरकार और पुलिस विफल रही है। कारोबारियों को एसएमएस और व्हाट्सएप पर धमकी दी जाती है, कारोबारी शहर को छोड़ने को विवश हैं परंतु सरकार को इनकी कोई चिंता नहीं है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन और अपराध मुक्त झारखंड बनाना है, यही संकल्प लेकर जाना है।

ये भीपढ़िये

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

विधानसभा में नौटंकी कर रहे भाजपा विधायक, डीजे प्रतिबंध न्यायालय का मामला – झामुमो !

मूलवासियों और आदिवासियों के साथ अपमान कर रही है भाजपा: डॉक्टर मनोज

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की कार्रवाई !

Tags: #Hemant Soren# has made SP of Dhanbad district #his recovery agent #Babulal Marandi
Share2Tweet2SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !

“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !

by firstreport desk2
7 hours ago
0

राजधानी के आईपीएच सभागार में सोमवार को "द ड्रग्स (प्राइस कंट्रोल) ऑर्डर, 2013 एवं फार्मा सही दाम ऐप" विषय पर...

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप !

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

मांडर (रांची): शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में पुलिस ने नामजद आरोपी नितेश गोप को गिरफ्तार कर...

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

झारखंड में आदिवासी अस्मिता,जल ,जंगल,जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -आदित्य साहू !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रांची: झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा असम की एक जनसभा में दिए...

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

असम : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज आदिवासी स्टूडेंट यूनियन ऑफ असम, जारी शक्ति एवं आदिवासी काउंसिल ऑफ असम...

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रांची के मोराबादी मैदान में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 11, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 11, 2026
पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

March 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.