रांची : विश्व जल दिवस के अवसर पर आज रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से माण्डल प्रखंड के मुरमा गांव में जल संरक्षण एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया तथा ग्रामीणों को जल के समुचित उपयोग एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विभिन्न कानूनी विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम का संचालन एलएडीसी के पीएलवी सुमन ठाकुर के द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं एवं विधिक सहायता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की अच्छी-खासी उपस्थिति देखने को मिली, जिसमें महिला एवं पुरुष दोनों वर्ग के लोग शामिल थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विधिक सेवाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना था।
इस अवसर पर पीएलवी सुमन ठाकुर, पम्मी देवी, पुनम देवी, पुष्पलता देवी, सुनीता देवी, कालिन्दर गोप, हरिराम करमाली, शामी अंसारी, तालिब अंसारी, निशांत निश्चल, अफरोज अंसारी, प्रीतम सक्सेना सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।













