Wednesday, March 4, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !

भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !

झारखण्ड ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाने को तैयार .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में नॉलेज बेस्ड इंडस्ट्रीज स्थापित करने की दिशा में पहल की जाएगी !

झारखंड में टीकाकरण अभियान का रफ्तार !

पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती !

धनबाद में भोरे-भोर दो भारी वाहनों की टक्कर !

रांची :वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूके की यात्रा के क्रम में विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र के अग्रणी निवेशकों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और ऊर्जा के क्षेत्र में नीति-निर्माण करने वाले संस्थानों के साथ झारखण्ड राज्य का संवाद कायम होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्राकृतिक स्रोतों से उत्पादित की जाने वाली ऊर्जा, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण, स्वच्छ ईंधन और औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े निवेश अवसरों को रेखांकित करेगा। दावोस और यूनाइटेड किंगडम में अपनी सहभागिता के माध्यम से, झारखण्ड एक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है जो विश्वसनीय, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक है। एक ऐसा मॉडल जो आर्थिक विकास को गति देता है और साथ ही प्रकृति की सीमाओं तथा आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं का सम्मान भी करता है।
प्राकृतिक संसाधन राज्य को एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में अग्रणी बनाएंगे
झारखण्ड में प्राकृतिक स्रोतों से उत्पादित की जाने वाली ऊर्जा की व्यापक संभावना है। यहां के प्रचुर प्राकृतिक संसाधन राज्य को एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में अग्रणी बनाएंगे। प्रतिनिधिमंडल बताएगा कि भारत ने जो नेट-जीरो टारगेट और ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाने का जो संकल्प लिया है उसे झारखण्ड दोहराएगा।झारखण्ड “प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास” की बात को अपने इस पहल से पुख्ता भी करेगा। यह दृष्टिकोण न सिर्फ भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं में झारखण्ड की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करता है, बल्कि एक टिकाऊ वैश्विक भविष्य के प्रति राज्य की जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। झारखण्ड की यह पहल भारत–यूके के साझा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, उनसे निपटने के लिए नीतियों और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करेगा।
विजन 2050 के अनुरूप चल रहा झारखण्ड
युवा झारखण्ड विजन 2050 के लक्ष्य को साधने के लिए राज्य के समृद्ध विरासत के साथ तेजी से बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढाल रहा है। जैसे-जैसे विश्व स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों की ओर अग्रसर हो रहा है, वैसे-वैसे झारखण्ड एक संतुलित मार्ग अपना रहा है। एक ऐसा मार्ग जो ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और रोजगार सृजन को सुनिश्चित करते हुए नवीकरणीय एवं कम-कार्बन ऊर्जा के विस्तार को बढ़ावा देता है। झारखण्ड सरकार का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों से उत्पादित ऊर्जा न्यायसंगत और समावेशी होनी चाहिए, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर रही है। झारखण्ड सरकार का मॉडल श्रमिकों के कौशल विकास, सामुदायिक भागीदारी और सभी को समान अवसर पर विशेष बल देता है।
देश की प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका झारखण्ड ने निभाई
दशकों से झारखण्ड भारत के ऊर्जा परिदृश्य का मजबूत स्तंभ रहा है। यहां के विशाल कोयला भंडार, विद्युत संयंत्र, ट्रांसमिशन नेटवर्क और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र ने राष्ट्रीय विकास, औद्योगिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार को मजबूती प्रदान की है। बोकारो, पतरातू और चंद्रपुरा लंबे समय से भारत की ऊर्जा और इस्पात अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र रहे हैं, जिन्होंने देश की प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। झारखण्ड की समृद्ध खनिज संपदा जो नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, बैटरी निर्माण, ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ विनिर्माण के लिए आवश्यक सामग्रियों से परिपूर्ण है। यह राज्य को ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन में एक मज़बूत कड़ी के रूप में प्रस्तुत करती है। ऊर्जा नीति को क्रिटिकल मिनरल्स रणनीति से जोड़ते हुए राज्य ऐसा दृष्टिकोण अपना रहा है जहां खनन, प्रसंस्करण और ऊर्जा उपयोग पर्यावरणीय सुरक्षा एवं दीर्घकालिक स्थिरता के साथ समन्वित हो। झारखण्ड भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर है

Tags: #Jharkhand moves# ahead to adopt #future# energy sources
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई  !

देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई !

by firstreport desk2
3 days ago
0

राँची : जिले में देह व्यापार के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक साथ कई थाना क्षेत्रों में...

राष्ट्र प्रथम के भाव से ओतप्रोत कार्यकर्ता पार्टी की ताकत…आदित्य साहू !

राष्ट्र प्रथम के भाव से ओतप्रोत कार्यकर्ता पार्टी की ताकत…आदित्य साहू !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में आज हवेली बैंक्वेट हॉल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान...

राजस्व प्रशासन को स्मार्ट बनाने की पहल, AI और डिजिटल टूल्स पर जोर !

राजस्व प्रशासन को स्मार्ट बनाने की पहल, AI और डिजिटल टूल्स पर जोर !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के तत्वावधान में शनिवार को मुंगेर स्थित प्रेक्षागृह में राजस्व प्रशासन आपके द्वार...

धोनी को झारखंड आवास बोर्ड का नोटिस !

धोनी को झारखंड आवास बोर्ड का नोटिस !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से नोटिस जारी...

68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह !

68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह !

by firstreport desk2
3 days ago
0

68वाँ वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह – 2025 का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह बरका-सयाल क्षेत्र, सीसीएल में गरिमामय वातावरण में...

जेल से निकलते ही रैयतों ने अंबा प्रसाद से की मुलाकात !

जेल से निकलते ही रैयतों ने अंबा प्रसाद से की मुलाकात !

by firstreport desk2
3 days ago
0

केरेडारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चट्टी बारियातू कोयला खनन परियोजना के विस्थापित रैयत जिनको विगत दिनों झूठे मुकदमे फंसा कर पुलिस...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • हजारीबाग में रिंग रोड और सुल्ताना-सिमरिया-चतरा मार्ग के चौड़ीकरण का मांग !

    हजारीबाग में रिंग रोड और सुल्ताना-सिमरिया-चतरा मार्ग के चौड़ीकरण का मांग !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड विधानसभा में आज होली मिलन समारोह !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • सुरक्षित होली खेलें: केमिकल रंगों से बचे !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

मेसरा को जलवायु और मानसिक स्वास्थ्य अध्ययन हेतु 2.4 करोड़ रुपये का सरकारी अनुदान !

March 3, 2026
होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी !

होली से पहले ताबड़तोड़ छापेमारी !

March 3, 2026
सुरक्षित होली खेलें: केमिकल रंगों से बचे !

सुरक्षित होली खेलें: केमिकल रंगों से बचे !

March 3, 2026
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में आयोजित !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड एवं सेंट्रल यूनिवर्सिटी के तत्वाधान में आयोजित !

March 3, 2026
झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक  !

झारखंड राज्य सजा पुनरीक्षण पर्षद की 36वीं बैठक !

March 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.