Monday, February 9, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !

भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !

झारखण्ड ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाने को तैयार .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 weeks ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर झारखण्ड !
1
SHARES
3
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

2.08 बजे बाइक सवार अपराधियों से अकेली महिला बीच सड़क पर भीड़ गई !

सीआईपी कांके गेट के सामने कर्मियों के साथ धरना पर बैठे जदयू नेता धर्मेंद्र तिवारी !

दिनदहाड़े चली गोली, सोने के दुकानदार से 25 से 30 लाख रुपए जेवरात चोरी !

टिम्बर ट्रेड एवं सॉ मिल एंड वुड बेस्ड इंडस्ट्रीज उप समिति की संयुक्त बैठक !

रांची :वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम और यूके की यात्रा के क्रम में विश्व स्तर पर ऊर्जा क्षेत्र के अग्रणी निवेशकों, प्रौद्योगिकी प्रदाताओं और ऊर्जा के क्षेत्र में नीति-निर्माण करने वाले संस्थानों के साथ झारखण्ड राज्य का संवाद कायम होगा। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल प्राकृतिक स्रोतों से उत्पादित की जाने वाली ऊर्जा, ग्रिड आधुनिकीकरण, ऊर्जा भंडारण, स्वच्छ ईंधन और औद्योगिक डीकार्बोनाइजेशन से जुड़े निवेश अवसरों को रेखांकित करेगा। दावोस और यूनाइटेड किंगडम में अपनी सहभागिता के माध्यम से, झारखण्ड एक मॉडल प्रस्तुत कर रहा है जो विश्वसनीय, समावेशी और वैश्विक स्तर पर प्रासंगिक है। एक ऐसा मॉडल जो आर्थिक विकास को गति देता है और साथ ही प्रकृति की सीमाओं तथा आने वाली पीढ़ियों की आकांक्षाओं का सम्मान भी करता है।
प्राकृतिक संसाधन राज्य को एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में अग्रणी बनाएंगे
झारखण्ड में प्राकृतिक स्रोतों से उत्पादित की जाने वाली ऊर्जा की व्यापक संभावना है। यहां के प्रचुर प्राकृतिक संसाधन राज्य को एनर्जी ट्रांजिशन की दिशा में अग्रणी बनाएंगे। प्रतिनिधिमंडल बताएगा कि भारत ने जो नेट-जीरो टारगेट और ग्रीन इकोनॉमी की दिशा में दुनिया के साथ कदम से कदम मिलाने का जो संकल्प लिया है उसे झारखण्ड दोहराएगा।झारखण्ड “प्रकृति के साथ सामंजस्य में विकास” की बात को अपने इस पहल से पुख्ता भी करेगा। यह दृष्टिकोण न सिर्फ भारत की ऊर्जा आवश्यकताओं में झारखण्ड की ऐतिहासिक भूमिका को रेखांकित करता है, बल्कि एक टिकाऊ वैश्विक भविष्य के प्रति राज्य की जिम्मेदारी को भी दर्शाता है। झारखण्ड की यह पहल भारत–यूके के साझा जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने, उनसे निपटने के लिए नीतियों और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता को भी प्रतिबिंबित करेगा।
विजन 2050 के अनुरूप चल रहा झारखण्ड
युवा झारखण्ड विजन 2050 के लक्ष्य को साधने के लिए राज्य के समृद्ध विरासत के साथ तेजी से बदलते वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य के अनुरूप स्वयं को ढाल रहा है। जैसे-जैसे विश्व स्वच्छ ऊर्जा प्रणालियों की ओर अग्रसर हो रहा है, वैसे-वैसे झारखण्ड एक संतुलित मार्ग अपना रहा है। एक ऐसा मार्ग जो ऊर्जा सुरक्षा, आर्थिक स्थिरता और रोजगार सृजन को सुनिश्चित करते हुए नवीकरणीय एवं कम-कार्बन ऊर्जा के विस्तार को बढ़ावा देता है। झारखण्ड सरकार का मानना है कि प्राकृतिक संसाधनों से उत्पादित ऊर्जा न्यायसंगत और समावेशी होनी चाहिए, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्था पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भर रही है। झारखण्ड सरकार का मॉडल श्रमिकों के कौशल विकास, सामुदायिक भागीदारी और सभी को समान अवसर पर विशेष बल देता है।
देश की प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका झारखण्ड ने निभाई
दशकों से झारखण्ड भारत के ऊर्जा परिदृश्य का मजबूत स्तंभ रहा है। यहां के विशाल कोयला भंडार, विद्युत संयंत्र, ट्रांसमिशन नेटवर्क और औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र ने राष्ट्रीय विकास, औद्योगिकीकरण और बुनियादी ढांचे के विस्तार को मजबूती प्रदान की है। बोकारो, पतरातू और चंद्रपुरा लंबे समय से भारत की ऊर्जा और इस्पात अर्थव्यवस्था के प्रमुख केंद्र रहे हैं, जिन्होंने देश की प्रगति को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। झारखण्ड की समृद्ध खनिज संपदा जो नवीकरणीय ऊर्जा प्रणालियों, बैटरी निर्माण, ट्रांसमिशन इंफ्रास्ट्रक्चर और स्वच्छ विनिर्माण के लिए आवश्यक सामग्रियों से परिपूर्ण है। यह राज्य को ग्लोबल एनर्जी ट्रांजीशन में एक मज़बूत कड़ी के रूप में प्रस्तुत करती है। ऊर्जा नीति को क्रिटिकल मिनरल्स रणनीति से जोड़ते हुए राज्य ऐसा दृष्टिकोण अपना रहा है जहां खनन, प्रसंस्करण और ऊर्जा उपयोग पर्यावरणीय सुरक्षा एवं दीर्घकालिक स्थिरता के साथ समन्वित हो। झारखण्ड भविष्य के ऊर्जा स्रोतों को अपनाने के लिए अग्रसर है

Tags: #Jharkhand moves# ahead to adopt #future# energy sources
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बजट झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : विनोद पांडेय  !

झारखंडियों को रोजगार की बात भाजपा को धमकी क्यों लगती है? – विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष  आदित्य साहू द्वारा...

बजट झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : विनोद पांडेय  !

बजट झारखंड के प्रति केंद्र सरकार की असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये का दस्तावेज : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :केंद्र सरकार द्वारा पेश किया गया वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट झारखंड के प्रति उसकी असंवेदनशीलता और भेदभावपूर्ण रवैये...

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

BIT मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में 38वें वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन को संस्थान के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में...

आईएचएम में  छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं माइंडफुलनेस पर कार्यशाला का आयोजन !

आईएचएम में छात्रों के लिए मानसिक स्वास्थ्य एवं माइंडफुलनेस पर कार्यशाला का आयोजन !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) राँची में मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल के क्षेत्र में कार्यरत संस्था सोल...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक  कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग पहुंचे रजरप्पा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी विधायक कल्पना सोरेन संग आज रजरप्पा पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ छिन्नमस्तिका मंदिर...

आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन !

आदर्श वृद्धा आश्रम में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के जन आरोग्य केन्द्र द्वारा 06 फरवरी, 2026 को रांची के पिस्का नगड़ी स्थित आदर्श वृद्धा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड राज्यपालसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण के उद्देश्य से की गई  !

    झारखंड राज्यपालसीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना राज्य के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण के उद्देश्य से की गई !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उदघाटन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में निवेश और ग्रीन स्टील युग का शुभारंभ !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 से अर्चना शाहदेव जी ने किया नामांकन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड के सीएम वीमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी -2023 के इवेंट मैस्कोर्ट “जूही” और ट्रॉफी अनावरण किया!

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

बिहार मुख्यमंत्री ने बिदुपुर6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

बिहार मुख्यमंत्री ने बिदुपुर6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

February 8, 2026
ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई !

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा” के तहत आरपीएफ की प्रभावी कार्रवाई !

February 8, 2026
पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद !

पुलिस द्वारा हथियारों का जखीरा बरामद !

February 8, 2026
लापता 10 बच्चों के मामले में मिली बड़ी सफलता !

लापता 10 बच्चों के मामले में मिली बड़ी सफलता !

February 8, 2026
राष्ट्रपति मूर्मो 26 फरवरी को झारखंड आनेवाली हैं !

राष्ट्रपति मूर्मो 26 फरवरी को झारखंड आनेवाली हैं !

February 8, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.