Monday, April 6, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

धूमधाम और उल्लास से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ितो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन !

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

झारखंड जेवीएम, श्यामली की ​अश्मि सिंह बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी !

झारखंड आरपीएफ द्वारा अवैध शराब बरामद !

रांची :पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय रांची में मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्री आदित्य साहू ने कहा कि बीजेपी कार्यकर्ता और विचारधारा आधारित पार्टी है। पार्टी आज जिस मुकाम पर है, यह करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम है। करोड़ों गुमनाम कार्यकर्ताओं ने अपनी अथक मेहनत से इस पार्टी को सींचने का काम किया है। बीजेपी आज वटवृक्ष बन चुका है, इससे 140 करोड़ लोगों को छांव मिल रहा है। 1984 में पार्टी को दो सीट आने पर कांग्रेस पार्टी हंस रही थी। विडंबना देखिए कि आज कांग्रेस की स्थिति पर पूरी दुनिया हंस रही है। कांग्रेस स्वार्थपूर्ति के लिए, जबकि बीजेपी राष्ट्रहित के लिए राजनीति करती है। कांग्रेस द्वारा देश को गर्त में धकेला गया। बीजेपी ने देश को नारकीय स्थिति से उबारा है।
साहू ने कहा कि 1951 से 1980 तक एवं 1980 से अब तक जिस सोच और सपने के साथ संगठन और पार्टी को सींचा गया, पहले अटल बिहारी जी और अब नरेंद्र मोदी सरकार में अंत्योदय का वह सपना साकार होता दिख रहा है।
साहू ने कहा कि भाजपा अंत्योदय के संकल्पों को पूरा करते हुए आत्मनिर्भर भारत बनाने की दिशा में आगे बढ़ चली है। जनता का अपार स्नेह और समर्थन पार्टी के साथ है।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा देश और समाज के लिए राजनीति करती है। असंख्य समर्पित कार्यकर्ताओं की बदौलत आज पार्टी इस मुकाम पर स्थापित हो पाई है। हमारे लिए देश प्रथम है। इसलिए जनसंघ का विलय और मिली जुली सरकार होने के बावजूद अटल बिहारी सरकार द्वारा परमाणु परीक्षण करने में कोई हिचकिचाहट आड़े नहीं आई। नरेंद्र मोदी की सरकार में हर एक सपना, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाना सहित तमाम जो पुराने लंबित मांगें जो जनहित में थी उसे आज पूरा किया जा रहा है। यह सब देश की जनता की ताकत और कार्यकर्ताओं की मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है।
मरांडी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भाजपा की यात्रा काफी प्रेरणादायक है। उन्होंने जनसंघ और बीजेपी के संघर्षपूर्ण यात्रा पर विस्तार पूर्वक चर्चा की।
कहा कि यह यात्रा भारत को फिर से विश्वगुरु बनाने की यात्रा है। सशक्त भाजपा से ही सशक्त भारत का निर्माण होगा।
संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी और दीनदयाल उपाध्याय जी यानि दो लोगों के द्वारा जनसंघ प्रारंभ किया गया। कालांतर में 1980 में आज ही के दिन बीजेपी का गठन किया गया। आज बीजेपी किस शिखर पर है, बतलाने की जरूरत नहीं है। यह बतलाता है कि एक व्यक्ति अगर ठान ले तो वह कुछ भी कर सकता है। बीजेपी 14 करोड़ से अधिक सदस्यों की पार्टी बन चुकी है। इस परिवार या संगठन में कोई नया पुराना नहीं होता। विचारधारा को समर्पित सभी कार्यकर्ता अपने हैं। संगठन का विस्तार और मां भारती की जय ही सभी का उद्देश्य होना चाहिए। बीजेपी अन्य पार्टियों से बिल्कुल अलग है। संगठन ही हमारी शक्ति है।
इसके अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष यदुनाथ पांडेय, वरिष्ठ नेता सूर्यमणि सिंह, मधु साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।
इसके पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर और राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् गाकर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। साथ ही मंचासीन नेताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मीडिया सह प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। जबकि इस दौरान कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, बालमुकुंद सहाय, भानु प्रताप शाही, प्रदेश मंत्री शैलेन्द्र सिंह, अमरदीप यादव, सुनीता सिंह, शालिनी बौशखियार, कोषाध्यक्ष दीपक बंका, हेमंत दास, सूरज चौरसिया, कमाल खां, प्रेम मित्तल, आरती कुजूर, प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव, अमित मंडल, राफिया नाज, शोभा यादव, रमेश सिंह, संदीप वर्मा , सुरेश साव, अनामिका जूही, मनोज दूबे सहित काफी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं/कार्यकर्ताओं ने कार्यालय और अपने अपने घरों पर पार्टी ध्वज फहराया
इस दौरान राज्य भर में पार्टी के नेताओं/कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया। इस दौरान प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू जी और महामंत्री (संगठन) कर्मवीर जी ने महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए कार्यालय पर पार्टी का झंडा फहराया। जबकि प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कुच्चू स्थित अपने आवास, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने देवघर जिला कार्यालय में, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जमशेदपुर, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा, जमशेदपुर, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने चाईबासा स्थित अपने आवास पर ध्वज लगाया। साथ ही पार्टी के नेताओं/कार्यकर्ताओं द्वारा भी अपने अपने घरों पर ध्वज फहराया गया।
5 से 12 अप्रैल तक होंगे कई कार्यक्रम
गौरतलब है कि स्थापना दिवस के तहत राज्य भर में मंडल, पंचायत, प्रखंड, जिलावार 5 से लेकर 12 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है।

Tags: #BJP's success #is the result #of the hard work #and dedication# of crores of workers# Aditya Sahu .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने !

पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने !

by firstreport desk2
2 days ago
0

चतरा : सदर प्रखंड के गंधारिया गांव निवासी पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।...

हाथियों का आतंक मचा !

हाथियों का आतंक मचा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

कोडरमा : कोडरमा जिले में हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालात ऐसे हो गए हैं...

कोकर-ओरमांझी में आज बिजली रहेगी बंद !

कोकर-ओरमांझी में आज बिजली रहेगी बंद !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : रांची में शनिवार को कई इलाकों में बिजली नहीं रहेगी। बिजली विभाग आरडीएसएस योजना के तहत तार बदलने,...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज आर्यभट्ट सभागार, राँची में सरदार पटेल स्मृति समिति (कलिंग भारती फाउंडेशन का...

झारखंड में मौसम का अलर्ट !

झारखंड में मौसम का अलर्ट !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। रांची स्थित मौसम केंद्र ने राज्य के कई जिलों के...

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस- आदित्य साहू !

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस- आदित्य साहू !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि दुनियां के सबसे बड़े राजनैतिक दल भारतीय जनता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड गठन के बाद पहली पर पंचायतों पर छप्पर फाड़ पैसे की बारिश !

    झारखंड गठन के बाद पहली पर पंचायतों पर छप्पर फाड़ पैसे की बारिश !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    190 shares
    Share 76 Tweet 48
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड के खिलाफ सीबीआई के विशेष न्यायालय में ईडी ने चार आरोपितों अभियोजन शिकायत दायर !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी  धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन .

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन .

April 6, 2026
भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

April 6, 2026
भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर, आयातित चेहरे हावी : विनोद कुमार पांडेय !

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर, आयातित चेहरे हावी : विनोद कुमार पांडेय !

April 6, 2026
बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया !

बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान को झारखंड का सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालय घोषित किया गया !

April 6, 2026
इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला -भाजपा !

इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला -भाजपा !

April 5, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.