रांची :झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव के बयानों पर पलटवार करते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि यह पूरी तरह भ्रामक और राजनीतिक है। मुजनी ने कहा कि जनता को गुमराह करने से पहले भाजपा को अपने 15 वर्षों के शासनकाल का हिसाब देना चाहिए, जब झारखंड में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति अत्यंत दयनीय थी।
झारखंड राज्य गठन के बाद लंबे समय तक भाजपा सत्ता में रही, लेकिन उस दौरान न तो पर्याप्त अस्पतालों का निर्माण हुआ, न डॉक्टरों और नर्सों की बहाली की गई और न ही ब्लड बैंक सिस्टम को मजबूत किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाएं लगभग नगण्य थीं और मरीजों को बुनियादी इलाज के लिए भी भटकना पड़ता था।
स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के नेतृत्व में वर्तमान सरकार ने स्वास्थ्य क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। अस्पतालों का उन्नयन, मुफ्त दवा योजना, जांच सुविधाओं का विस्तार और डॉक्टरों की नियुक्ति जैसे कई ठोस कदम उठाए गए हैं।
भाजपा पर पलटवार करते हुए सतीश पौल मुंजनी ने कहा कि जिन लोगों ने वर्षों तक स्वास्थ्य व्यवस्था को उपेक्षित रखा, आज वही लोग सुधार की दिशा में हो रहे प्रयासों पर सवाल उठा रहे हैं। यह पूरी तरह राजनीतिक अवसरवादिता है।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और ब्लड बैंक व्यवस्था को लेकर भी सरकार गंभीर और संवेदनशील है। नियमित मॉनिटरिंग, ब्लड डोनेशन कैंप और आपात योजनाओं के माध्यम से स्थिति को बेहतर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री द्वारा जनता के बीच जाकर समस्याओं को समझना और समाधान करना भाजपा को रास नहीं आ रहा है, इसलिए इस तरह के अनर्गल बयान दिए जा रहे हैं।
झारखंड सरकार दोहराती है कि वह स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जनता को बेहतर इलाज उपलब्ध कराना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
आरपीएफ सब इंस्पेक्टर सूरज पांडेय को सम्मानित करेंगे संजय सेठ !
रांची: शनिवार को रांची रेलवे स्टेशन पर एक युवक ने आत्महत्या का प्रयास किया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटनाक्रम में वह 25,000...












