रांची: झारखण्ड प्रदेश महिला कांग्रेस के अध्यक्ष रमा खलखो ने कहा कि अमेरिका एपस्टीन फाइलों और अडानी के खिलाफ दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री को ब्लैकमेल कर रहा है और प्रधानमंत्री मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव में, इसका खामियाजा देश महंगाई और गैस किल्लत के रूप में भुगत रहा देश में एलपीजी संकट को लेकर महिला कांग्रेस ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के इस्तीफे और गैस सिलेंडर के बढ़े दाम तुरंत वापस लेने की मांग की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कुख्यात यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन से जुड़ी फाइलों और अडानी के खिलाफ अमेरिका में दर्ज मामलों का डर दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ब्लैकमेल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी कारण भारत रूस से सस्ता तेल नहीं ले पा रहा है और देश में ईंधन संकट की स्थिति पैदा हो गई है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी का नाम एपस्टीन से जुड़े होने का भी जिक्र किया। उन्होंने ट्रंप की प्रेस सचिव के बयान का हवाला देते हुए कहा कि ट्रंप के दबाव में भारत ने रूस से तेल खरीदना रोका था और अब उसे एक महीने की छूट दी गई है। रमा खलखो ने इसे ‘ट्रंप बंदी’ करार दिया और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ट्रंप के गुलाम की तरह काम कर रहे हैं।उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत में तेल कब और कहां से लिया जाएगा, इसका फैसला अमेरिका कर रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने खुद को बचाने के लिए पूरी तरह सरेंडर कर दिया है और देश के सम्मान को तार-तार कर दिया है।रमा खलखो ने मोदी सरकार की विदेश नीति को पूरी तरह विफल बताते हुए कहा कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की बढ़ोतरी से आम जनता पर भारी बोझ पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि कई राज्यों में एलपीजी सिलेंडर की कमी देखने को मिल रही है, जिसके कारण लोगों को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। रमा खलखो ने याद दिलाया कि नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में पहले नोटबंदी की वजह से पूरे देश को लाइन में खड़ा होना पड़ा। कोरोना काल में लोगों को ऑक्सीजन के लिए कतारों में खड़ा होना पड़ा और श्मशान घाटों में भी लाइनें देखी गईं। अब देश में एलपीजी की किल्लत है और लोग फिर से कतारों में खड़े हैं। रमा खलखो ने कहा कि महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता डरने वाली नहीं हैं और ‘प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज्ड हैं’ को लेकर उनका अभियान जारी रहेगा और लोकतांत्रिक अधिकार के तहत आवाज उठाती रहेंगी।महिला कांग्रेस से गुंजन सिंह, सुन्दरी तिर्की, मेरी तिर्की, रीता चैधरी, नीतू देवी, शहनाज खातुन, मीना देवी, संगीता टोप्पो, गीता कच्छप, नीलम तिग्गा आदि महिला उपस्थित थी।












