Friday, April 10, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अक्षय तृतीया की शुभ सौगात !

अक्षय तृतीया की शुभ सौगात !

रिवाह बाए तनिष्क का नया ‘मैथिली’ कलेक्शन, मधुबनी कला की कालजयी सुंदरता और आधुनिक शादियों के उत्साह के सम्मान में शानदार सौगात .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
अक्षय तृतीया की शुभ सौगात !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखण्ड विधान सभा के नवगठित सभी समितियों के सभापति के साथ बैठक की.!

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने 2 से 3 सितंबर 2026 तक अंतरराष्ट्रीय रूपरेखा तैयार करने हेतु की बैठक !

डायन होने के शक में भतीजे ने अपने ही चाचा-चाची पर हमला कर दिया !

एक 13 साल की छात्रा के सात माह की गर्भवती होने की जानकारी !

रांची : अक्षय तृतीया के पावन पर्व यानी नई शुरूआत की उमंग और शहनाईयों की गूंज! इस शुभ अवसर पर तनिष्क का वेडिंग ज्वेलरी सब-ब्रांड ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने पेश किया है अपना विशेष ब्राइडल ज्वेलरी कलेक्शन – ‘मैथिली’। क्षेत्र की संस्कृति की झलक दिखाता हुआ यह कलेक्शन, मधुबनी कला की शाश्वत सुंदरता से प्रेरित है। मधुबनी कला के पक्षियों, साथियों, गीतों और परंपराओं से प्रेरित इस कलेक्शन में कमल, मोर और मछली जैसे सुंदर रूपांकनों को सोने की कलाकृतियों में बहुत ही खूबसूरती से उतारा गया है। 18 कैरेट सोने का यह वेडिंग कलेक्शन, सूक्ष्म कलाकारी और आधुनिक कारीगरी का एक बेहतरीन संगम है।
इस भव्य प्रदर्शन का आयोजन १० अप्रैल को रैडिसन ब्लू, रांची, झारखंड में किया गया था। इस कलेक्शन को साह गौरव कृष्ण (रीजनल बिजनेस हेड, ईस्ट) और मोनी शंकर सेनगुप्ता (रीजनल बिजनेस मैनेजर, तनिष्क ईस्ट-2) द्वारा लॉन्च किया गया। यह इस क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। लॉन्च की सांस्कृतिक गरिमा को बढ़ाते हुए, इस अभियान का चेहरा बनीं अक्षरा सिंह ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। उन्होंने आधुनिक मैथिली नारी के स्वरूप को जीवंत कर दर्शकों के साथ जुड़ाव को और गहरा बनाया।
बारीक फिलीग्री, जटिल रवा कारीगरी और प्रतीकात्मक बारीकियों से इस कलेक्शन को सजाया गया है। यह सिर्फ आभूषण नहीं, अटूट साथ की निशानी और दुल्हन के खूबसूरत सफर की कहानी हैं। चोकर और हार से लेकर झुमके और नथिया तक—यह कलेक्शन पेश करता है बिहारी शादी की हर रस्म के लिए दुल्हन का संपूर्ण शृंगार। सांस्कृतिक रूप से महत्वपूर्ण चूड़ामणि का सम्मान करते हुए, तनिष्क ने रामायण काल के इस पारंपरिक आभूषण को आज की दुल्हन के लिए एक नया रूप दिया है। यह न केवल एक बहुमूल्य विरासत है, बल्कि दुल्हन के व्यक्तित्व की सुंदर अभिव्यक्ति भी है। आज की आधुनिक दुल्हन की पसंद को ध्यान में रखते हुए, इसे पेंडेंट की तरह भी पहना जा सकता है। अशोक वाटिका, पुष्पक विमान और भगवान राम के धनुष-बाण से प्रेरित ये डिज़ाइन, इस कलेक्शन को हमारी महान विरासत और कहानियों से गहराई से जोड़ते हैं।
इस कलेक्शन की एक और खूबी है, अपनी तरह का पहला, बहुत ही अनोखा ‘मॉड्यूलर मांग टीका’। इस बहुपयोगी डिज़ाइन को आप अपनी पसंद के हिसाब से अलग-अलग तरह से पहन सकती हैं। कमल और मोर के पारंपरिक रूपांकनों से सजा यह मांग टीका सिर्फ एक दिन के लिए नहीं है। इसके हिस्सों को अलग कर आप पेंडेंट की तरह पहन सकती हैं, ताकि आपकी सांस्कृतिक विरासत शादी के बाद भी आपके शृंगार का हिस्सा बनी रहे। इस नवाचार ने हर आभूषण को न केवल सुंदर और अर्थपूर्ण बनाया है, बल्कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में पहनने के लिए भी पूरी तरह आसान और आरामदायक भी किया है।
आज की दुल्हन के लिए क्यों खास है 18 कैरेट सोना
सोने की बढ़ती कीमतों और दुल्हनों की बदलती पसंद को देखते हुए, परिवार अब ऐसे आभूषण चाहते हैं जिनमें संस्कृति की असली पहचान और व्यावहारिकता का सही संतुलन हो। 18 कैरेट सोने में बनाया गया ‘मैथिली’ कलेक्शन मधुबनी कला की बारीक नक्काशी और हल्के, पहनने में आसान डिज़ाइन्स को मुमकिन बनाता है। कलेक्शन की खासियत है डिज़ाइन की वर्सटैलिटी, इन ‘डुअल-यूज़’ डिज़ाइन्स को शादी के साथ-साथ दूसरे कई खास मौकों पर भी सहजता से पहना जा सकता है।
‘मैथिली’ कलेक्शन सोने के भावनात्मक मूल्य और निवेश संबंधी अहमियत को बरकरार रखता है, और साथ ही इसे आज की आधुनिक दुल्हन की बदलती जीवनशैली के अनुरूप ढालता है। यह सुनिश्चित करता है कि शादी के आभूषण केवल विवाह उत्सव तक ही सीमित न रहें, बल्कि आपके जीवन के हर खास पल का हिस्सा बनें।
‘मैथिली’ का चेहरा
इस कलेक्शन के लिए, तनिष्क ने एक विशेष क्षेत्रीय अभियान प्रस्तुत किया है, जिसमें अक्षरा सिंह ‘मैथिली’ कलेक्शन का चेहरा बनी हैं। अपनी गहरी सांस्कृतिक जड़ों और विशिष्ट व्यक्तित्व के साथ, वह इस कहानी में सच्चाई और गहराई जोड़ती हैं, और आधुनिक ‘मैथिली’ दुल्हन के जज़्बे को जीवंत करती हैं। उनके साथ यह अभियान मधुबनी कला की सुंदरता और इस कलेक्शन की बेमिसाल कारीगरी को जीवंत करता है। यह उस महिला का सम्मान है जो अपनी विरासत को आत्मविश्वास और अपनी पहचान के साथ आगे ले जाती है। अक्षरा सिंह का इस अभियान में जुड़ना कलेक्शन के सांस्कृतिक जुड़ाव को और मज़बूत करता है। वह अप्रैल में पूरे क्षेत्र में होने वाले लॉन्च कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाएंगी, जिससे झारखंड के लोगों के साथ ब्रांड का भावनात्मक रिश्ता और भी गहरा होगा।
लॉन्च के अवसर पर टाइटन कंपनी लिमिटेड के आरबीएच ईस्ट, साह गौरव कृष्ण ने कहा, “झारखंड की संस्कृति को यहाँ की महिलाएं बहुत ही खूबसूरती से संजोए हुए हैं। वे पूरे गर्व के साथ अपनी परंपराओं को निभाती हैं और कलाओं को सहेजती हैं। हर ‘मैथिली’ महिला आत्मविश्वास के साथ इसी जज़्बे को दर्शाती है, पीढ़ियों से चली आ रही विरासत को संरक्षित करती है और साथ ही उसे आधुनिक अंदाज़ में पेश भी करती है। इस अभियान में हम उन महिलाओं का सम्मान कर रहे हैं. जो परंपरा का सम्मान करती हैं और साथ ही उसके भविष्य को भी संवारती हैं। ‘मैथिली’ के माध्यम से, हम उन महिलाओं के अटूट जज़्बे का उत्सव मनाते हैं जो मधुबनी संस्कृति को संरक्षित करती हैं, उसे नए रूप में ढालती हैं और आगे बढ़ाती हैं।“
इस जुड़ाव पर अक्षरा सिंह ने कहा, “इस अभियान का हिस्सा बनना मेरे लिए वास्तव में विशेष रहा है, क्योंकि यह ‘मैथिली’ महिला की शक्ति, शालीनता और व्यक्तित्व को दर्शाता है। मैं इसी संस्कृति के बीच पली-बढ़ी हूँ, मैंने देखा है कि परंपराएं केवल संरक्षित ही नहीं की जातीं, बल्कि व्यक्तिगत अभिव्यक्ति, रीति-रिवाजों और कला के साथ उन्हें हर दिन जिया जाता है। यह उन महिलाओं के गर्व का उत्सव है जो अपनी पहचान को संजोकर रखती हैं। इस कलेक्शन की खासियत यह है कि यह उसी सोच को ऐसे आभूषणों में साकार करता है जो आज की दुल्हन के लिए सार्थक और प्रासंगिक महसूस होते हैं, जिससे वह अपनी जड़ों से जुड़े रहने के साथ-साथ अपने अनूठे सफर को भी खूबसूरती से व्यक्त कर सकती है।”
कलेक्शन की रचना के बारे में बताते हुए तनिष्क की डिज़ाइन हेड, गरिमा माहेश्वरी ने कहा, “इस कलेक्शन को डिज़ाइन करने के लिए हम मिथिला की गहराइयों में गए — उन कारीगरों के घरों तक जो पीढ़ियों से मधुबनी चित्रकारी कर रहे हैं। हमने न केवल इस कला को समझा, बल्कि इसके पीछे की कहानियों को भी जाना: कैसे यादों, रीति-रिवाजों और मौसमों के साथ हर एक रेखा या आकृति जीवंत हो उठती है। इन्हीं चर्चाओं से इस क्षेत्र की लोककथाओं से जुड़ी थीम तैयार हुईं — प्रकृति की कहानियाँ, मौसमों की खुशियां मनाती महिलाएं, साथ ही, भक्ति और खुशी के भाव। इन कहानियों ने ही हमारे डिज़ाइन्स को दिशा दी, जिससे हमें ऐसी आकृतियाँ चुनने में मदद मिली जो हमारी संस्कृति से भी जुड़ी हैं और महिलाओं का सम्मान भी करती हैं। हमने उनकी दुनिया से सीखा और अब उन्हीं के लिए डिज़ाइन किया है इन आकृतियों और दुल्हनों की पसंद को बहुत सोच-समझकर आधुनिक गहनों में ढाला गया है। 3D-कास्ट आकृतियों और घूमने वाले पेंडेंट से लेकर प्रतीकात्मक ‘चूड़ामणि’ तक, हर डिज़ाइन के सबसे करीब है परंपरा और फिर भी वह आधुनिक अभिव्यक्ति के लिए जगह बनाता है। हमारा खास 18KT सोना हमें ऐसे गहने बनाने में मदद करता है जो दिखने में भव्य और शाही हैं, लेकिन वज़न में हल्के और पहनने में बेहद आरामदायक। आज की दुल्हन आत्मविश्वास से भरी है और अपनी पसंद का अंदाज़ खुद चुनती है।”
10 अप्रैल 2026 से ग्राहक फेस्टिव ऑफर्स का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें शामिल हैं — डायमंड वैल्यू पर 20% तक की छूट, और किसी भी जौहरी से खरीदे गए सोने पर 100% एक्सचेंज वैल्यू।

Tags: #Happy #Akshaya# Tritiya .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

टेंडर घोटाला मामला !

टेंडर घोटाला मामला !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची : टेंडर घोटाले के आरोपी पूर्व मंत्री आलमगीर आलम द्वारा दायर याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो...

9 अप्रैल (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना !

9 अप्रैल (गुरुवार) को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की सूचना !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राॅंची के विभिन्न इलाकों में बिजली के नंगे तारों को कवर केराॅंचीबल में बदलने के कार्य के कारण 9 अप्रैल...

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद !

ऑपरेशन “NARCOS” के तहत हटिया स्टेशन पर 16.9 किलोग्राम गांजा बरामद !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड रांची रेल मंडल में कमांडेंट पवन कुमार के निर्देशन में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन NARCOS” के अंतर्गत...

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आज अंजनी चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज अंजनी चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक का लोकार्पण किया !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज लोक भवन, राँची में अंजनी चौधरी द्वारा लिखित पुस्तक “Where There is Risk,...

सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई !

सात लंगूरों की दर्दनाक मौत हो गई !

by firstreport desk2
1 day ago
0

राँची: सिल्ली- प्रखंड के लोवादाग गांव के समीप स्थित सिल्ली-टिकर पथ के लोवादाग पहाड़ के पास मंगलवार को वज्रपात की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड रेलवे डीजल चोरी मामले का खुलासा !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

April 10, 2026
अक्षय तृतीया की शुभ सौगात !

अक्षय तृतीया की शुभ सौगात !

April 10, 2026
10 और 11 अप्रैल 2026 को लगा हैँ विशेष जांच शिविर !

10 और 11 अप्रैल 2026 को लगा हैँ विशेष जांच शिविर !

April 10, 2026
बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

April 10, 2026
बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

April 10, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.