रांची : सीरमटोली रैप विवाद को लेकर विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा बुलाए गए बंद का असर देखा जा रहा है। बीजुपाड़ा चौक में रांची-डाल्टेनगंज मार्ग को जाम किया गया है, जिससे यातायात प्रभावित हुआ है।
बंद के कारण
आदिवासी संगठन सीरमटोली में स्थित केंद्रीय सरना स्थल के पास से फ्लाईओवर रैंप हटाने की मांग कर रहे हैं। उनका मानना है कि रैंप निर्माण से उनके धार्मिक आयोजन में परेशानी होगी और उनकी आस्था पर आघात होगा।
*बंद का असर
शहर के कई इलाकों में सड़कें जाम कर दी गई हैं। दुकानें बंद करा दी गई हैं। यातायात प्रभावित हुआ है, कई मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप है।
*प्रशासन की तैयारी*
शहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। 1000 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने बंद समर्थकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।