रांची : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन झारखण्ड अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम एवं अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के सयुंक्त तत्वावधान में जन्मजात हृदय रोग (Congenital Heart Disease) से पीड़ित बच्चों की पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सदर अस्पताल रांची में किया गया है l
बता दें की आज और कल सदर अस्पताल, रांची में आयोजित इस विशेष शिविर में अमृता हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा बच्चों की विस्तृत जांच की जा रही है। यह शिविर अमृता अस्पताल, कोच्ची के सहयोग से संचालित किया जा रहा है, जिसमें बच्चों को बेहतर उपचार हेतु चिन्हित कर जांच की जा रही है और जिन बच्चों को सर्जरी की आवश्यकता होगी उन्हें अमृता अस्पताल कोच्चि ले जाकर हृदय रोग से संबंधित सर्जरी किया जाएगा l
शिविर के अंतर्गत अब तक लगभग *170* बच्चों का पंजीकरण किया जा चुका है, जिसमें से *126* बच्चों की जांच एवं स्क्रीनिंग सफलतापूर्वक की गई है वही *47* बच्चों को सर्जरी की आवश्कता होंगी l शेष बच्चों की जांच प्रक्रिया जारी है।अमृता हॉस्पिटल के चिकित्सकों डॉ आर कृष्ण कुमार, HOD, पीडिआट्रिक कार्डियोलॉजी , अमृता हॉस्पिटल कोच्ची, डॉ ब्रजेश पीके, Heart Surgeon, डॉ निशांत, डॉ अमित कुमार पाण्डेय, अमृता हॉस्पिटल कोच्ची के द्वारा चिन्हित बच्चों को आवश्यकतानुसार उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जा रही है।
इस कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के उद्देश्य से अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शशि प्रकाश झा ने प्रेस वार्ता कर मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी दी साथ ही अभिभावकों से अपील की है कि वे जन्मजात हृदय रोग के लक्षणों वाले बच्चों को इस प्रकार के शिविरों में अवश्य लाएं, जिससे समय पर जांच एवं उपचार संभव हो सके और बच्चों को स्वस्थ जीवन प्रदान किया जा सके।













