पटना :- पिछले 24 घंटे में वज्रपात से नालंदा में 05, वैशाली में 04, बांका में 02, पटना में 02, शेखपुरा में 01, औरंगाबाद में 01, समस्तीपुर में 01, नवादा में 01, जमुई में 01 और जहानाबाद में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को अविलम्ब चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।
मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।
झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !
रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...











