पटना :बिहार दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत के स्टार क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी से मुलाकात की। दोनों की यह मुलाकात पटना के जय प्रकाश नारायण एयरपोर्ट पर हुई। वैभव के साथ के माता पिता भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने खुद वैभव और उनके परिवार के साथ मुलाकात की तस्वीरें साझा की हैं।14 वर्षीय वैभव ने इस सीजन आईपीएल में तहलका मचा दिया था। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले वैभव ने राजस्थान रॉयल्स से खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 गेंद पर शतक लगाकर सबका ध्यान खींचा था। वह आईपीएल में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बने थे। साथ ही वह आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बने थे। उन्होंने यूसुफ पठान का रिकॉर्ड तोड़ा था।
बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई !
पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभहोने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई...












