पटना :- हिमाचल प्रदेश के पूह में ड्यूटी के दौरान बिहार के सारण जिले के सेना के जवान देव किशोर साह के शहीद होने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है और कहा है कि उनकी शहादत को देश हमेशा याद रखेगा। वे इस घटना से काफी मर्माहत हैं।
मुख्यमंत्री ने वीर सपूत की शहादत पर उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने कहा है कि शहीद जवान देव किशोर साह के निकटतम आश्रित को राज्य सरकार की ओर से अनुमान्य सम्मान राशि दी जायेगी, साथ ही शहीद जवान देव किशोर साह का राज्य सरकार की ओर से पुलिस सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जायेगा।
बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई !
पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभहोने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई...












