पटना:
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को 11.30 बजे 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. शपथ लेने के बाद नीतीश कुमार की ओर पीएम मोदी बढ़े और उन्हें बधाई दी. वहीं नीतीश काफी देर तक पीएम मोदी का हाथ पकड़कर उन्हें धन्यवाद देते रहे. शपथ ग्रहण समारोह 30 मिनट ही चला. समारोह खत्म होते ही पीएम मोदी ने अपना देसी स्टाइल दिखाया और गमछा लहराया. वो करीब 30 सेकेंड तक गमछा लहराते रहे. जनता उनका ये अंदाज देखकर जोश में दिखी और हाथ में जो भी आया, उसे लहराते हुए अपना समर्थन दिखाया.
जब पीएम मोदी ने मंच से गमछा लहराया तो साथ खड़े सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, नीतीश कुमार आदि ताली बजाकर उनका स्वागत करते नजर आए. वहीं जनता भी पीएम मोदी के इस रुख से जोश में आ गई. जिसके पास गमछा था, झंडा था या शाल, उसने वही लहराना शुरू कर दिया.
झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !
रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...











