Saturday, February 14, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य का लिया जायजा !

तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
7 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मुख्यालय तथा बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क के निर्माण कार्य  का लिया जायजा !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बजट केलिए हेमंत सरकार जनता से सुझाव लेने का कर रही दावा : बाबूलाल मरांडी !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

झारखंड में अलकतरा घोटाले में गढ़वा भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहटा में राज्य आपदा मोचन बल (एस०डी०आर०एफ०) मुख्यालय परिसर का निरीक्षण कर निर्माणाधीन भवनों के निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक भवन के प्रथम तल एवं तृतीय तल का निरीक्षण कर उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। प्रशासनिक भवन के ऊपरी तल पर जाकर मुख्यमंत्री ने एस०डी०आर०एफ० मुख्यालय प्रांगण में नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन भवनों तथा आसपास के इलाकों का मुआयना कर अधिकारियों से निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली।
भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को राज्य आपदा मोचन बल, मुख्यालय के प्रस्तावित मॉडल के माध्यम से निर्माणाधीन कैंपस के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल के मुख्यालय परिसर में प्रशासनिक भवन, ऑडिटोरियम, प्रशिक्षण केंद्र, क्वार्टर मास्टर स्टोर, बाढ़ राहत के प्रशिक्षण हेतु राष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पुल, पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आवासन, जवानों के लिए बैरक, चिकित्सकों के लिए आवासन, खेल-खूद की व्यवस्था जैसी हर जरुरी सुविधाएं विकसित की जा रही है। अधिकांश भवनों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि राज्य आपदा मोचन बल के मुख्यालय परिसर में बचे हुए निर्माण कार्यों में तेजी लाकर इसे जल्द पूर्ण करायें। इस मुख्यालय परिसर तक सुगमतापूर्वक आवागमन हो सके, इसका ख्याल रखें। राज्य आपदा मोचन बल के मुख्यालय परिसर के नवनिर्मित भवनों पर सोलर पैनल का अधिष्ठापन सुनिश्चित कराएं, इससे बहुत फायदा होगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने सभी सरकारी भवनों पर सोलर पैनल लगाने का निर्णय लिया है और इस दिशा में काम पहले से हो रहा है।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बिहटा-दानापुर एलिवेटेड सड़क का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह निर्माणाधीन एलिवेटेड पथ फोरलेन होगा, जिसमें चार बाईपास (नेऊरागंज, पैनाल, कन्हौली और विशुनपुरा) होंगे। यह पटना-बक्सर फोरलेन सड़क का अहम हिस्सा है।
ज्ञातव्य है कि बिहटा-दानापुर एलिवेटेड परियोजना की लंबाई 25.081 किलोमीटर है जो दानापुर रेलवे स्टेशन से शुरु होकर कोईलवर ब्रिज को संपर्कता प्रदान करेगी। इस परियोजना की लागत 1969.39 करोड़ रुपये है, जिसका निर्माण सीईगल इंडिया लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है। इस परियोजना की प्रारंभ तिथि 11 मार्च 2024 है, जबकि समापन तिथि 06 सितबर 2026 निर्धारित की गयी है। बिहटा दानापुर एलिवेटेड परियोजना का पहला पड़ाव निर्धारित समय से 2 महीने पहले ही पूर्ण हो चुका है और वर्तमान प्रगति 30.07 प्रतिशत है। इस फोरलेन एलिवेटेड पथ में कुल 387 पिलर है, जिनमें से 289 का कार्य प्रगति पर है। इसमें 4 बड़े पुल, 10 छोटे पुल, 37 पुलिया और 1 अंडरपास है, जिसका कार्य प्रगति पर है।
इस परियोजना के पूर्ण होने से कोईलवर से दानापुर तक यातायात सुगम होगा और सुचारु रूप से वाहनों का परिचालन होने से ईंधन तथा समय की भी बचत होगी। यह परियोजना बिहटा हवाई अड्डे को विशेष कनेक्टिविटी प्रदान करेगी, साथ ही पटना की कनेक्टिविटी भी बेहतर होगी।
इस अवसर पर विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० कुमार, राज्य आपदा मोचन बल के कमांडेंट राजेश कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #The Chief Minister# took stock# of the construction work #of the under-constructio .n headquarters and the Bihta-Danapur elevated road
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :बैठक में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

by firstreport desk2
3 days ago
0

प्रदेश भाजपा ने आज सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को...

दिनदहाड़े गोलीबारी, चट्टी बरियातू में पुलिस द्वारा रैयतों और महिलाओं को मारपीट करना अति दुर्भाग्यपूर्ण-अंबा !

राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, परंतु कानून-व्यवस्था दांव पर लगाकर नहीं!

by firstreport desk2
3 days ago
0

बड़कागांव :जैसा कि आप जानते हैं, मैं कुछ दिन पहले एक कानूनी मुद्दा उजागर की थी, जिसमें अभी झारखंड में...

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण...

हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !

हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 से अर्चना शाहदेव जी ने किया नामांकन !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार  !

7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार !

February 13, 2026
उमंग-2026’ खेल महोत्सव निर्णायक दौर में !

उमंग-2026’ खेल महोत्सव निर्णायक दौर में !

February 13, 2026
स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !

February 13, 2026
आम लोगों से सीधा संवाद का माध्यम बनेगी ‘कला संवाद’ पत्रिका : मंत्री !

आम लोगों से सीधा संवाद का माध्यम बनेगी ‘कला संवाद’ पत्रिका : मंत्री !

February 13, 2026
सुखदेव नगर में चल रही दखल-दिहानी  !

सुखदेव नगर में चल रही दखल-दिहानी !

February 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.