Friday, March 27, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » देश के मीडियावालों केंद्र ने कब्ज़ा कर लिया है – नीतीश कुमार !

देश के मीडियावालों केंद्र ने कब्ज़ा कर लिया है – नीतीश कुमार !

हमलोगों ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग की थी .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
देश के मीडियावालों केंद्र ने कब्ज़ा कर लिया है – नीतीश कुमार !
5
SHARES
13
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आज कल मीडियावालों पर केंद्र ने कब्जा कर लिया है। हमलोग मीडिया के पक्षधर हैं। मीडिया वाले अच्छे लोग हैं लेकिन इन्हें वे लोग लिखने नहीं देते हैं। केंद्र के दो नेता का ही आजकल प्रचार-प्रसार होता है, उनकी बातों को ही छापा जाता है। हमलोग सबके हित में बात कर रहे हैं। हमलोगों ने दिल्ली जाकर प्रधानमंत्री से पूरे देश में जातीय जनगणना कराने की मांग की थी लेकिन वे लोग नहीं सुने।

हमलोगों ने बिहार में सभी पार्टियों की सर्वसम्मति से जाति आधारित गणना करायी। एक-एक परिवार की आर्थिक स्थिति की जानकारी ली गई है। पहले अनुसूचित जाति को 16 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति को 1 प्रतिशत आरक्षण मिलता था। अब अनुसूचित जाति का आरक्षण बढ़ाकर 20 प्रतिशत और अनुसूचित जनजाति का 2 प्रतिशत कर दिया गया है। पिछड़ों, अतिपिछड़ों, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को बढ़ाकर अब 65 प्रतिशत कर दिया गया है। इसको लेकर बिहार विधानसभा और बिहार विधान परिषद् से सर्वसम्मति से विधेयक को पास किया गया। हमलोगों ने जाति आधारित गणना की रिपोर्ट को पब्लिश कर दिया है और उसके अनुसार योजना बनाकर लोगों को मदद देने का काम किया जा रहा है। सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से पिछड़े लोगों को केन्द्र सरकार द्वारा पहले से ही 10 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है जिसे हमलोगों ने पूरी तरह समर्थन दिया था। इसे मिलाकर अब बिहार में 75 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया है। हमलोग हर गरीब परिवार को 2 लाख रुपये की मदद करेंगे ताकि उससे लोग कोई रोजगार कर सकें। काफी पहले से हमलोग बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग कर रहे हैं। विशेष राज्य के दर्जे को लेकर अभियान चलायेंगे, इसमें आपलोगों का समर्थन चाहिए। हमलोग एकजुट होकर बिहार को आगे बढ़ायेंगे। मुख्यमंत्री के आह्वान पर कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने अपने-अपने स्थान पर खड़े होकर बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग से संबंधित केंद्र सरकार को भेजे गए प्रस्ताव का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अपने बलबूते बिहार से गरीबी खत्म करने में 5 साल लगेंगे लेकिन अगर विशेष राज्य का दर्जा मिल जाय तो 2 साल में यहां की गरीबी खत्म हो जायेगी। केंद्र की सरकार कोई काम नहीं कर रही है सिर्फ अपना प्रचार-प्रसार कर रही है। हमलोग अपने काम में लगे रहते हैं। राज्य के विकास के लिए एक-एक काम पर ध्यान देते हैं। यहां के लोग जब भी हमें बुलायेंगे, हम यहां आते रहेंगे। यहाँ से मुझे काफी लगाव है। मैं इस पौराणिक धरती को नमन करता हूँ और आप सभी को बधाई देता हूँ।

Tags: #media people # country # taken #over # Center # Nitish Kumar .
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

झारखंड के पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा एनआईबीएम की 28 वां स्थापना दिवस पर अनेकों चयनित युवा को सम्मानित किया !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची :श्री साईं टावर सर्कुलर रोड एनआईबीएम कोचिंग संस्थान पिछले 27 वर्षों से हजारों युवा को सरकारी नौकरी प्राप्त करवाने...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामनवमी महोत्सव" के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की , इस...

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा महासचिव विनोद पांडे ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, असम, दिसपुर पत्र लिखकर आयोग से पास निर्गत...

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड द्वारा आई.पी.एच. प्रेक्षागृह, नामकुम, रांची में विश्व यक्ष्मा दिवस के अवसर पर संविदा आधारित चयनित...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के क्रम में आज कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय...

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अल्पसंख्यक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    177 shares
    Share 71 Tweet 44
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6

अभी अभी

टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान !

टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान !

March 27, 2026
झारखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल !

झारखण्ड में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा नया संबल !

March 27, 2026
झारखंड राज्यपाल ने28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप–2026 के समापन समारोह मेंखिलाड़ियों को बधाई दी !

झारखंड राज्यपाल ने28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप–2026 के समापन समारोह मेंखिलाड़ियों को बधाई दी !

March 27, 2026
बीआईटी मेसरा में   हाइपरस्पेक्ट्रल और लिडार डाटा विश्लेषण पर दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

बीआईटी मेसरा के प्रबंधन अध्ययन विभाग ने अपने प्रमुख कार्यक्रम ‘बी-ट्रिक्स 26’ का किया उद्घाट !

March 27, 2026
झारखंड सीएम  हेमन्त सोरेन एवं विधायक  कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने श्री राम जानकी मंदिर में पूजा अर्चना की !

March 27, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.