पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दरभंगा जिला के जाले प्रखण्ड के मुरेठा गांव में तलाब में डूबने से 3 बच्चियों की हुई मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताया और मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने दुख की इस घड़ी में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत 3 बच्चियों के परिजनों को 04-04 लाख रूपये अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
सब्जी मंडी में लगी भीषण आ’ग !
धनबाद : धनबाद के सब्जी मंडी में बीती देर रात अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की...











