बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ईद के मौके पर सोमवार को दानापुर स्थित हाथी खाना मोड़ पहुंचे, जहां उन्होंने सरदार मियां के घर जाकर उन्हें और उनके परिवार को ईद की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर लोगों से मुलाकात की और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद की मुबारकबाद दी। उन्होंने पारंपरिक लजीज व्यंजनों का भी स्वाद चखा और खास तौर पर सेवइयां और अन्य पकवानों की तारीफ की।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि ईद भाईचारे और प्रेम का त्योहार है, जो समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करता है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों को ईद की बधाई देते हुए शांति और समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में स्थानीय लोग और पार्टी के कई नेता भी मौजूद रहे, जिन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ अशोक चौधरी मंत्री एमएलसी गुलाम गौस सहित कई गणमन लोग उपस्थित रहे
बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई !
पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभहोने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई...












