Sunday, August 16, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !

औद्योगिक विकास को और गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन हेतु दिये आवश्यक निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे  औद्योगिक क्षेत्र का किया भ्रमण !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

झारखंड निर्माण का श्रेय अटल जी को ही जाता है’: पुण्यतिथि पर बाबूलाल मरांडी और भाजपा नेताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

झारखंड में SIR प्रक्रिया की समय-सीमा 1 महीने बढ़ी: ECI के फैसले पर कांग्रेस ने जताया आभार, जानें 44 लाख वोटरों से जुड़ा पूरा मामला

झारखंड: पेपर लीक और धांधली पर बोले CM हेमंत सोरेन- ‘भ्रष्ट तंत्र के भरोसे नहीं छोड़ेंगे युवाओं का भविष्य, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई’

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज विशेष आर्थिक जोन के रूप में विकसित किए जा रहे बक्सर जिले के नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री ने संचालित औद्योगिक इकाइयों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने औद्योगिक विकास को और गति देकर अधिक से अधिक रोजगार सृजन करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बक्सर जिला अंतर्गत नवानगर औद्योगिक क्षेत्र का भ्रमण कर कई औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने वरुण वेबरेज लिमिटेड, बक्सर के पेप्सीको बॉटलिंग प्लांट एवं ड्रिंकिंग वाटर बॉटलिंग प्लांट का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने वरुण वेबरेज लिमिटेड स्थित क्वालिटी इंश्योरेंस लैब आदि का जायजा लिया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पेप्सीको बोटलिंग प्लांट में ठंडा पेय पदार्थ के कई उत्पाद तैयार होते हैं, जिनमें पेप्सी, माउंटेन ज्यू, सेवेन अप, स्लाइस, स्टिंग, निंबुज, फीज आदि शामिल है।
वरुण वेबरेज लिमिटेड, बक्सर के कार्यालय में अधिकारियों ने प्रजेंटेशन के माध्यम से मुख्यमंत्री को नवानगर औद्योगिक क्षेत्र स्थित भूमि का रकवा, संचालित औद्योगिक इकाइयां, निवेश, यहां तैयार होनेवाले उत्पादों के बाजार की उपलब्धता, औद्योगिक इकाईयों को दी जाने वाली सुविधाएं, रोजगार की उपलब्धता आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को इथेनॉल प्लांट के लिए उपलब्ध कराई गई भूमि, कर्मचारियों की संख्या, निवेश, उपलब्ध बाजार एवं प्रदान की जा रही अन्य बुनियादी सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी।
नवानगर औद्योगिक क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने एस०एल०एम०जी० वेबरेज लिमिटेड के कोको कोला प्लांट, वाटर बॉटलिंग प्लांट आदि का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने तैयार किए जा रहे शीतल पेय पदार्थ की प्रक्रिया, वाटर ट्रिटमेंट प्लांट, माइक्रो लैब, लेबोरेटरी आदि का मुआयना किया। इस औद्योगिक इकाई के लिए आवंटित भूमि का रकवा, कंपनी द्वारा निवेश की गई धनराशि, यहां तैयार होने वाले उत्पादों के बाजार की उपलब्धता, स्थानीय लोगों को मिल रहे रोजगार आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।
निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित स्पेशल इकॉनॉमी जोन नवानगर में लगभग 125 एकड़ जमीन पर प्रस्तावित सेज का जायजा लिया, जिसे बिहार के दो प्रमुख सेज में से एक माना जा रहा है। तैयारियों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग द्वारा तैयार की जा रही कार्ययोजना और जमीनी स्तर पर हो रहे कार्यों की जानकारी ली, जिसमें सड़क, बिजली और जल निकासी जैसी बुनियादी सुविधाओं का विकास शामिल है। नवानगर में कई फैक्ट्रियां पहले से ही हैं और भविष्य में और विस्तार की संभावना है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुये कहा कि नवानगर को औद्योगिक क्षेत्र के रूप में और विस्तार करने के लिए कार्य करें जिससे रोजगार के और नये अवसर पैदा होंगे। यह क्षेत्र बिहार के औद्योगिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। नवानगर क्षेत्र को एक बड़े औद्योगिक केंद्र (इंडस्ट्रियल हब) के रूप में विकसित करने के लिए निवेश और रोजगार बढ़ाने की जरूरत है।
ज्ञातव्य है कि बक्सर जिला में तीन औद्योगिक क्षेत्र यथा बक्सर, नवानगर और डुमरांव है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में वरुण वेबरेज लिमिटेड, एस०एल०एम०जी० वेबरेज लिमिटेड तथा भारत प्लस इथेनॉल प्राइवेट लिमिटेड है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में कुल भूमि का रकवा 439.68 एकड़ है। इसमें संरचनाओं के निर्माण हेतु भूमि का रकवा 56.10 एकड़ है। यहां आवंटन योग्य भूमि का रकवा 383.58 एकड़ है. जिसमें 337.07 एकड़ भूमि आवंटित की जा चुकी है। रिक्त भूमि का रकवा 45.88 एकड़ है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों के लिए डेडीकेटेड बिजली फीडर, वर्षा जल और औद्योगिक अपशिष्ट की निकासी हेतु नाला, सोलर स्ट्रीट लाइट, कामकाजी महिला छात्रावास, 24 घंटे पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि हर आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नवानगर औद्योगिक क्षेत्र बिहार का दूसरा विशेष आर्थिक जोन (स्पेशल इकोनॉमिक जोन) के रूप में प्रस्तावित है, जिनके कुल भूमि का रकवा 439.68 एकड़ में से 126.51 एकड़ भूमि विशेष आर्थिक क्षेत्र के रुप में विकसित करने के लिए चयन किया गया है। विशेष आर्थिक जोन, नवानगर की मान्यता वाणिज्य मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा दिनांक 19.10.2024 को प्रदान किया गया। विशेष आर्थिक जोन में निर्यात करनेवाली कंपनियों को भूमि आवंटित की जाएगी, इन औद्योगिक इकाई द्वारा बनाए गए उत्पाद देश के बाहर और दूसरे राज्यों में भेजे जायेंगे, जिससे बिहार की प्रतिष्ठा और अधिक बढ़ेगी। इससे राज्य की निर्यात में भागीदारी बढ़ेगी तथा बड़ी तदाद में रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के पश्चात् हवाई मार्ग से लौटने के क्रम में मुख्यमंत्री ने बक्सर में निर्मित गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण किया। बिहार से उत्तर प्रदेश को सम्पर्कता प्रदान करने वाला गंगा नदी पर निर्मित यह पुल है, जिसमें पुराना दो लेन पुल एवं नया फोर लेन पुल शामिल है। इससे बक्सर और उत्तर प्रदेश के बीच आवाजाही आसान होगा। साथ ही क्षेत्रीय व्यापार और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा एवं रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक संतोष कुमार निराला, विधायक राहुल कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेश पराशर, शाहाबाद प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सत्य प्रकाश, जिलाधिकारी बक्सर डॉ० विद्यानंद सिंह, पुलिस अधीक्षक बक्सर शुभम आर्य सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं वरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

Tags: #The Chief Minister #visited #the industrial area# being developed #as a special# economic zone.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की धूम: स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

झारखंड विधानसभा में स्वतंत्रता दिवस की धूम: स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने फहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर झारखंड विधानसभा परिसर में देशभक्ति का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। विधानसभा अध्यक्ष...

पीएम मोदी का लाल किले से संदेश: 40 देशों से FTA के बाद भारतीय MSMEs के लिए वैश्विक बाजार में सुनहरा मौका

पीएम मोदी का लाल किले से संदेश: 40 देशों से FTA के बाद भारतीय MSMEs के लिए वैश्विक बाजार में सुनहरा मौका

by firstreport desk2
1 day ago
0

लाल किले से पीएम मोदी की अपील: "40 देशों से हुए FTA, वैश्विक बाजार पर छा जाने का यही सही...

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

80 वें स्वतंत्रता दिवस पर दुमका में राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि

by firstreport desk2
1 day ago
0

80वें स्वतंत्रता दिवस पर उप-राजधानी दुमका में झंडोत्तोलन: राज्यपाल ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि, परिजनों को किया सम्मानित ! दुमका...

रांची के मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड का किया निरीक्षण, राज्यवासियों के नाम दिया संदेश

रांची के मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड का किया निरीक्षण, राज्यवासियों के नाम दिया संदेश

by firstreport desk2
2 days ago
0

80वें स्वतंत्रता दिवस पर रांची के मोरहाबादी में CM हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, परेड का निरीक्षण कर राज्यवासियों को...

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का बड़ा संदेश: “वीरों के बलिदान से मिली आजादी, एक होकर करें राष्ट्र निर्माण”

झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो का बड़ा संदेश: “वीरों के बलिदान से मिली आजादी, एक होकर करें राष्ट्र निर्माण”

by firstreport desk2
2 days ago
0

लोकतंत्र के मंदिर से राष्ट्रभक्ति का आह्वान: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो बोले— "वीरों के बलिदान से मिली आजादी, एक...

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा, दिए खास निर्देश

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा, दिए खास निर्देश

by firstreport desk2
2 days ago
0

स्वतंत्रता दिवस 2026: झारखंड विधानसभा में भव्य तैयारियों का अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने लिया जायजा ! राँची:15 अगस्त यानी स्वतंत्रता...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    173 shares
    Share 69 Tweet 43
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    169 shares
    Share 68 Tweet 42
  • चोरों ने हेहल अंचल कार्यालय का ताला तोड़ा और हाथ साफ किया !

    146 shares
    Share 58 Tweet 37
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    163 shares
    Share 65 Tweet 41
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    155 shares
    Share 62 Tweet 39

अभी अभी

JPSC विवाद पर JMM का हमला: विनोद पांडेय बोले- ‘भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं’

छात्र आंदोलन की आड़ में BJP की गंदी राजनीति बेनकाब: JMM महासचिव विनोद पांडेय का बाबूलाल मरांडी पर बड़ा हमला

August 16, 2026
झारखंड: भाजपा का बड़ा फैसला, JSSC-JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को नैतिक समर्थन, CBI जांच की मांग

झारखंड: भाजपा का बड़ा फैसला, JSSC-JPSC अभ्यर्थियों के आंदोलन को नैतिक समर्थन, CBI जांच की मांग

August 16, 2026
दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़की झारखंड कांग्रेस, उज्जवल तिवारी बोले- ‘सवाल पूछने वाले युवा नक्सली नहीं’

दिमागी नक्सल’ बयान पर भड़की झारखंड कांग्रेस, उज्जवल तिवारी बोले- ‘सवाल पूछने वाले युवा नक्सली नहीं’

August 16, 2026
पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

August 16, 2026
मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

मधुबनी कस्टोडियल डेथ: प्रशांत किशोर ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, पुलिस को दिया 10 दिन का अल्टीमेटम

August 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.