पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बिहार विधानमंडल परिसर में स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद् एवं बिहार विधान परिषद् के पूर्व सभापति स्व० देवशरण सिंह की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया और पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव, बिहार विधान परिषद् के सभापति अवधेश नारायण सिंह, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, बिहार विधान परिषद् के उपसभापति रामवचन राय, विधान पार्षद एवं स्व० देवनारायण सिंह के पौत्र संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, विधान पार्षद ललन सर्राफ सहित अन्य विधान पार्षद एवं विधानसभा के सदस्यगण, जनप्रतिनिधिगण, राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार, अन्य गणमान्य व्यक्ति तथा सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यकर्ताओं ने भी स्व० देवनारायण सिंह जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !
रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...











