Tuesday, March 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने जिले में चल रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का लिया जायजा, अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in कैमूर, पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

झारखंड सरकार खून देने में नहीं, खून चूसने में लगी है :राफ़िया नाज़ !

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

कांग्रेसजनों द्वारा अमरशहीद भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव पर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। अवलोकन के क्रम में मुख्यमंत्री ने 12,668 जीविका स्वयं सहायता समूहों को 270 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना अंतर्गत द्वितीय एवं तृतीय किस्त की 1 करोड़ 14 लाख 25 हजार रुपये का सांकेतिक चेक, सामाजिक पुनर्वास कोष योजना के तहत सांकेतिक चेक, रैन बसेरा अंतर्गत सुयोग्य श्रेणी के लाभुकों को सरकारी भूमि की बंदोबस्ती का प्रमाणपत्र, मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना अंतर्गत जीविका दीदियों को 279 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक, सतत् जीविकोपार्जन योजना अंतर्गत ई-रिक्शा की चाभी, दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल की चाबी आदि लाभुकों को प्रदान किया। जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि आपके द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। कई अनूठी योजनाएं भी चलाई जा रही है। इसके जरिए हम सभी महिलाएं आर्थिक रुप समृद्ध बनने के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में अग्रसर हैं। हम सभी आपके प्रति आभार व्यक्त करते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी जीविका दीदियों को बधाई है। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। आगे भी इसी प्रकार से पूरे लगन के साथ अपने काम में जुटे रहिए। बिहार के विकास में आप सभी महिलाओं का भी अहम योगदान है।
मुख्यमंत्री ने जंगल सफारी वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, कैमूर में भ्रमण हेतु 4 पर्यटकीय वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में कैमूर में मोहनिया, अधौरा, चैनपुर, चांद, भगवानपुर, रामपुर, कुदरा एवं नुआंव समेत कुल 8 प्रखंडों में नये प्रखण्ड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कार्य, कैमूर में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, अधौरा में डिग्री कॉलेज का निर्माण, बगही कुराड़ी लिंक नहर योजना का पुनर्स्थापन कार्य, सोन-कोहिरा लिंक सिंचाई योजना, कैमूर में प्रेक्षागृह का निर्माण कार्य, जमानियां से ककरैत गंगाजल उद्वह सिंचाई योजना, अधौरा पहाड़ स्थित पर्यटन स्थल करकटगढ़, तेल्हाड़
कुंड एवं वंशीखोह में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, मोहनिया डडवां बाइपास पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य आदि शामिल है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इन सभी विकास योजनाओं का काम समय सीमा के अंदर ठीक ढंग से पूरा कराएं। इन सभी योजनाओं के पूरा हो जाने के बाद इलाके का और अधिक विकास होगा।
मुख्यमंत्री ने कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय के समीप आयोजित कार्यक्रम में 209 करोड़ रुपये की लागत से 204 विकासात्मक योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें 162 करोड़ रुपये की लागत से 161 योजनाओं का उद्घाटन तथा 47 करोड़ रुपये की लागत से 43 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री ने आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र, नौघरा का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी केंद्र नौघरा में पढ़ रहे बच्चों से बातचीत कर उन्हें बधाई दी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, कृषि एवं कैमूर जिला के प्रभारी मंत्री रामकृपाल यादव, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो० जमां खान, विधायक श्री भरत बिंद, विधायक संगीता कुमारी, विधान पार्षद संतोष कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष कुमार पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ० सत्य प्रकाश, कैमूर जिलाधिकारी नितिन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक हरी मोहन शुक्ला सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: During the Samriddhi Yatra#the Chief Minister #gifted #schemes #worth Rs 209 crore #to Kaimur district.
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के दौरान जहानाबाद के गांधी मैदान से जहानाबाद जिले से संबंधित विकासात्मक...

बिहार मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन  !

बिहार मुख्यमंत्री ने 70 करोड़ रुपये की लागत से 88 योजनाओं का उद्घाटन !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में जहानाबाद जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया।...

विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित !

विधायक कल्पना सोरेन ‘ब्रिक्स सीसीआई वीई (BRICS CCI WE) एनुअल वुमेन समिट 2026’ में ट्रेलब्लेज़र अवार्ड से सम्मानित !

by firstreport desk2
1 day ago
0

नई दिल्ली : नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में आयोजित 'ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन 2026' के...

क्राइम ब्रांच रांची के अधिकारियों एवं स्टाफ को  सी. पी. सिंह द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया !

क्राइम ब्रांच रांची के अधिकारियों एवं स्टाफ को सी. पी. सिंह द्वारा प्रशंसा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड रांची रेलवे स्टेशन पर हुए एक साहसिक जीवन-रक्षक कार्य के लिए आरपीएफ पोस्ट रांची एवं क्राइम ब्रांच रांची...

बिहार मुख्यमंत्री नेनेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजली दी !

बिहार मुख्यमंत्री नेनेता डॉ० राम मनोहर लोहिया जी को श्रद्धांजली दी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- समाजवादी आन्दोलन के प्रखर नेता डॉ० राममनोहर लोहिया जी को उनकी जयंती के अवसर पर लोहिया उद्यान, लोहिया...

झारखंड में कॉर्पोरेट माफिया का आतंक – अंबा प्रसाद ,एक्स एमएलए !

झारखंड में कॉर्पोरेट माफिया का आतंक – अंबा प्रसाद ,एक्स एमएलए !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड में 'कॉर्पोरेट माफिया' का आतंक पूर्व मंत्री का घर न्यायालय मे मामला लंबित मे भी तोड़ा, पूर्व विधायक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    173 shares
    Share 69 Tweet 43
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    21 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3

अभी अभी

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया !

March 24, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

March 24, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 24, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 24, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

प्रयागराज में कोल्ड स्टोरेज की छत गिरने की घटना में बिहार के 3 मजूदरों की मौत !

March 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.