Friday, February 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का किया निरीक्षण !

मुख्यमंत्री ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का किया निरीक्षण !

दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे- मुख्यमंत्री .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का किया निरीक्षण !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में अलकतरा घोटाले में गढ़वा भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका !

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, सुधा फुलवारीशरीफ का निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रोडक्शन हॉल, आइस्क्रीम प्लांट, दही कोल्ड रूम सहित विभिन्न इकाईयों का निरीक्षण किया और उत्पाद के संबंध में विस्तृत जानकारी ली।
कॉन्फ्रेंस हॉल में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के कार्यों की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। इस दौरान एक वीडियो फिल्म भी प्रस्तुत की गयी। शीर्षत कपिल अशोक ने कॉम्फेड के विजन, अगले पांच वर्ष की योजना, दुग्ध संघ, दुग्ध समिति, प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर, न्यू प्रोडक्ट लांच आदि की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभी कुल कार्यरत ग्रामस्तरीय दुग्ध सहकारी समितियों की संख्या 21 हजार से भी अधिक है जिससे लगभग 7.5 लाख पशुपालक जुड़े हुए हैं जिसमें लगभग 1.9 लाख (25%) महिलाएं हैं। ये समितियाँ प्रतिदिन औसतन 22 लाख किलोग्राम दूध का संकलन करती है तथा अधिकतम संकलन लगभग 30 लाख किलोग्राम प्रतिदिन तक पहुँच जाती है। संकलित दूध के प्रसंस्करण की भी पूर्ण व्यवस्था उपलब्ध है। वर्तमान में कॉम्फेड की कुल प्रसंस्करण क्षमता 54 लाख लीटर प्रतिदिन है। उन्होंने बताया कि कॉम्फेड के और विस्तार की योजना है।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2008 से कृषि रोड मैप की शुरूआत की गयी है। कृषि रोड मैप में कृषि कार्य एवं इससे जुड़े अवयवों के विकास के लिये कई कदम उठाये गये हैं। कृषि रोड मैप के लागू होने से फसल का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ी है साथ ही राज्य में दूध का उत्पादन भी बढ़ा है। इससे किसानों और दुग्ध उत्पादकों को काफी फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेयरी प्लांट का और विस्तार करें। उन्होंने कहा कि दुग्ध उत्पादन समितियों का और विस्तार करें, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें, जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी साथ ही रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे। बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिये कार्य करें साथ ही प्रोसेसिंग की क्षमता का भी विस्तार करें। प्रोक्यूरमेंट इन्फ्रास्ट्रक्चर का और विस्तार करें। उन्होंने कहा कि यहां काम करनेवाले लोगों के आवासन की भी व्यवस्था करें ताकि वे अच्छे से काम कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोगों ने किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिये कई कदम उठाये हैं। कॉम्फेड के माध्यम से किसानों को दुग्ध का बेहतर मूल्य प्रदान किया जा रहा है। नये-नये उत्पाद बाजार में सुधा द्वारा लाये जा रहे हैं। बिहार के विकास में किसानों और पशुपालकों की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। किसानों और पशुपालकों की तरक्की के लिये सरकार हर संभव सहायता उपलब्ध कराती रहेगी।
ज्ञातव्य है कि बिहार राज्य दुग्ध सहकारी महासंघ लिमिटेड (कॉम्फेड) की स्थापना ऑपरेशन फ्लड कार्यक्रम के तहत वर्ष 1983 में की गई थी। वर्तमान में राज्य के 31 जिलों में 8 दुग्ध संघ कार्यरत हैं, जबकि शेष 7 जिलों की जिम्मेदारी सीधे कॉम्फेड के दो परियोजनाओं के माध्यम से निभाई जा रही है। दूध उत्पादकों द्वारा गाँव स्तर की समितियों से लेकर दुग्ध संघ स्तर पर चुने गए प्रतिनिधि संपूर्ण प्रबंधन का संचालन करते हैं। इन समितियों के माध्यम से गांवों में ही पूर्वनिर्धारित मूल्य पर दूध विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराई जाती है तथा पशुचारा, कृत्रिम गर्भाधान, चारा बीज, कृमिनाशक, टीकाकरण आदि जैसी आवश्यक इनपुट सेवाएँ भी प्रदान की जाती हैं।
कॉम्फेड तथा इसके संबद्ध दुग्ध संघों द्वारा उत्पादित दूध एवं दुग्ध उत्पाद ‘सुधा’ ब्रांड नाम से बेचे जाते हैं। वर्तमान में औसत पाउच दूध विपणन 18.00 लाख लीटर प्रतिदिन है तथा लगभग 3.5 लाख लीटर के दुग्ध उत्पाद प्रतिदिन तैयार किए जाते हैं। कॉम्फेड द्वारा लगातार अपने विपणन तंत्र का विस्तार किया जा रहा है। राज्य के सभी प्रखण्डों एवं नगर निगम / नगर निकायों तक राज्य में सुधा के दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्धता हेतु मिल्क बूथों का निर्माण एवं नये खुदरा विक्रय केन्द्र खोले जा रहे हैं। कॉम्फेड के तहत खुदरा विक्रय केन्द्रों की संख्या 37000 हो गयी है जिसमें 914 होल-डे-मिल्क बुथ है। नालंदा डेयरी परियोजना में UHT प्रोसेसिंग सुविधा स्थापित होने के बाद कॉम्फेड अब देश के विभिन्न भागों में दूध उपलब्ध कराने में सक्षम है। वर्तमान में इसके टेट्रा पैक दूध उत्तर पूर्वी राज्यों असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश एवं सिक्किम में उपलब्ध है तथा टेट्रा पैक दूध की आपूर्ति भारतीय सेना को भी की जाती है, इसके अतिरिक्त दूध एवं दुग्ध उत्पादों का विपणन दिल्ली एवं कोलकता जैसे मेट्रो शहरों में भी किया जा रहा है। सुधा के दुग्ध उत्पाद न केवल बिहार और झारखंड में बल्कि पूरे देश में एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में उभर रहे है। डेयरी संयंत्रों में घी, पेड़ा, दही, टेबल बटर, पनीर, गुलाबजामुन, मट्ट्ठा, लस्सी, रसगुल्ला, बलूशाही, आइस क्रीम, फ्लेवर्ड मिल्क आदि उत्पादों का निर्माण किया जाता है। गुलाबजामुन, रसोगुल्ला, बलूशाही आदि के टिन पैक भी उपलब्ध हैं, जिनकी शेल्फ लाइफ अधिक होती है। ताजे दुग्ध उत्पादों के निर्माण के अतिरिक्त बचे हुए दूध को श्वेत मक्खन, स्किम्ड मिल्क पाउडर और होल मिल्क पाउडर में परिवर्तित किया जाता है, जिनका उपयोग मुख्य रूप से विभिन्न डेयरियों द्वारा किया जाता है। बिहार के समाज कल्याण विभाग को आंगनवाड़ी केंद्रों में माताओं एवं बच्चों को दूध उपलब्ध कराने हेतु सुधा मिल्क पाउडर की आपूर्ति की जा रही है। कॉम्फेड अब बिहार के दुग्ध उत्पादों का निर्यात भी कर रही है। मार्च, 2025 में कॉम्फेड द्वारा 5 मीट्रिक टन घी अमेरिका एवं 8 मीट्रिक टन गुलाबजामुन कनाडा भेजा गया है।
निरीक्षण के दौरान पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की अपर मुख्य सचिव सह कॉम्फेड की अध्यक्ष डॉ० एन० विजयलक्ष्मी, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी डॉ० गोपाल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, कॉम्फेड के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना डेयरी प्रोजेक्ट के प्रबंध निदेशक श्री रूपेश राज सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister# inspected #Patna Dairy Project#Sudha Phulwarisharif .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

दिनदहाड़े गोलीबारी, चट्टी बरियातू में पुलिस द्वारा रैयतों और महिलाओं को मारपीट करना अति दुर्भाग्यपूर्ण-अंबा !

राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, परंतु कानून-व्यवस्था दांव पर लगाकर नहीं!

by firstreport desk2
2 days ago
0

बड़कागांव :जैसा कि आप जानते हैं, मैं कुछ दिन पहले एक कानूनी मुद्दा उजागर की थी, जिसमें अभी झारखंड में...

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्टाचार दबाने केलिए फाइलों को बंधक बना रही राज्य सरकार :बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मरांडी ने कहा कि झारखंड का शराब घोटाला अब केवल भ्रष्टाचार का मामला नहीं रहा, बल्कि इसे सरकारी संरक्षण...

हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !

हेमंत सरकार ने 31 मार्च तक भ्रष्टाचार को दी खुली छूट : प्रतुल शाहदेव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है...

बिहार मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मीठापुर स्थित मत्स्य विकास भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री...

अनुशासन पहले, बगावत बाद में — कांग्रेस का चुनावी ऐलान !

अनुशासन पहले, बगावत बाद में — कांग्रेस का चुनावी ऐलान !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने आगामी नगर निकाय चुनावों में संगठनात्मक अनुशासन को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया...

विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा !

विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा !

by firstreport desk2
3 days ago
0

दिल्ली :विपक्षी सांसदों ने पीएम की सीट को घेरा, स्पीकर की मेज पर चढ़ गए'; BJP की महिला MPs की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • अपराधियों ने कोयला कारोबारी गजानन प्रसाद के घर पर बुधवार की रात फायरिंग की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

सुखदेव नगर में चल रही दखल-दिहानी  !

सुखदेव नगर में चल रही दखल-दिहानी !

February 13, 2026
ऑपरेशन नार्कोस के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान !

ऑपरेशन नार्कोस के तहत नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान !

February 13, 2026
राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल  !

राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल !

February 12, 2026
रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

February 12, 2026
23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें  !

23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

February 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.