Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुये पक्का तट सुरक्षात्मक कार्य का किया लोकार्पण !

मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुये पक्का तट सुरक्षात्मक कार्य का किया लोकार्पण !

इस अवसर पर आयोजित गंगा आरती में मुख्यमंत्री ने भाग लिया और पूजा अर्चना की .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर प्रखंड अन्तर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करते हुये पक्का तट सुरक्षात्मक कार्य का किया लोकार्पण !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीसरे से नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य : डॉ. इरफान अंसारी

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना जिला के बख्तियारपुर
प्रखंड अन्तर्गत पुरानी गंगा धार को पुनर्जीवित करने एवं सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक कार्य का फीता काटकर एवं शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित गंगा आरती में मुख्यमंत्री ने भाग लिया और पूजा अर्चना की। सीढ़ी घाट का विकास एवं गंगा नदी की पुरानी धारा को पुनर्जीवित किये जाने से स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया एवं समर्थन में नारेबाजी कर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये कहा कि यहां काफी अच्छा काम हुआ है। सीढ़ी घाट का विकास हो जाने से और गंगा नदी की पुरानी धारा पुनर्जीवित होने से श्रद्वालुओं को काफी सुविधा होगी। हम बचपन में प्रतिदिन यहां आकर गंगा स्नान किया करते थे। पिछले कुछ वर्षों से गंगा की धारा सीढ़ी घाट से दूर चली गयी थी, जिसे हमलोगों ने वापस लाया है। सीढ़ी घाट एवं इसके आसपास चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण हो जाने से यहां आने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी।
लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर स्थित सीढ़ी घाट के निकट गंगा चैनल के दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक एवं सौंदर्गीकरण कार्य का निरीक्षण भी किया। प्राचीन सीढ़ी घाट मंदिर पर आने जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा एवं पर्यटकीय दृष्टिकोण से पर्याप्त जगह की उपलब्धता हेतु 63 करोड़ 54 लाख रूपये की लागत से सीढ़ी घाट गंगा चैनल के निकट दायें तट पर पक्का सुरक्षात्मक कार्य तथा सौंदर्गीकरण कार्य कराया गया है। इस योजना के अन्तर्गत सीढ़ी घाट में 330 मीटर की लंबाई में सीढ़ी निर्माण का कार्य 2100 मीटर में कटाव निरोधक कार्य तथा पर्यटकों के लिये पाथ-वे का निर्माण कराया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये शौचालय, चेंजिंग रूम, लैंड स्केपिंग एवं प्रकाशकीय व्यवस्था का सौंदर्याकरण कार्य भी इस योजना के तहत कराया गया है। इन सुविधाओं के बन जाने से सीढ़ी घाट पर पर्यटकों एवं श्रद्धालुओं की संख्या काफी बढ़ेगी।
ज्ञातव्य है कि बख्तियारपुर में लोक आस्था से संबद्ध प्राचीन सीढ़ी घाट मंदिर अवस्थित है। पूर्व के वर्षों में गंगा नदी बख्तियारपुर से सटे इस मंदिर के पास से गुजरती थी, जिसमें आसपास के श्रद्धालुगण धार्मिक अनुष्ठान किया करते थे। कालांतर में नदी धीरे-धीरे उत्तर दिशा की ओर विस्थापित होने लगी और विगत वर्षों में बख्तियारपुर शहर से काफी दूरी पर बह रही थी, जिसके कारण श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बख्तियारपुर प्रखण्ड के घनसुरपुर से देदौर तक गंगा नदी की पुरानी धारा को पुनर्जीवित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत पटना जिला के बख्तियारपुर प्रखंड के ग्राम घनसुरपुर से देदौर तक कुल 4,420 मीटर की लंबाई में गाद सफाई कर गंगा नदी की पुरानी एवं मृतप्राय धार को पुनर्जीवित किया गया है। 34 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत से इस कार्य को पूर्ण किया गया है। इसके अन्तर्गत वासित क्षेत्र यथा- घनसुरपुर, करौटा एवं हटिया ग्राम के निकट चैनल में संभावित क्षरण को रोकने के
लिए कुल 1520 मीटर की लंबाई में जीयो बैग स्लोप पिचिंग के द्वारा सुरक्षात्मक कार्य कराया गया है। चैनल में जलप्रवाह बनाये रखने हेतु अगले तीन वर्षों तक चैनल का रखरखाव एवं चैनल के दायें तट पर सुरक्षात्मक कार्य भी इसके अन्तर्गत किया गया है।
मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट स्थित श्री राधे कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री ने प्रख्यात स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सांसद पंडित शीलभद्र याजी एवं उनकी धर्मपत्नी स्व० बालकेश्वरी याजी की समाधि स्थल पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी।
इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के० शर्मा, सत्यानंद याजी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं
जल संसाधन विभाग के वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #The Chief Minister# inaugurated #the permanent bank protection# work while reviving #the old Ganga stream #under Bakhtiyarpur block. .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

जनता को गुमराह करने की साज़िश – सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी...

झारखंड सीएम  हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि...

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों को बड़े पैमाने पर दुनिया के बाजार में भेजने का प्रयास किया जा रहा...

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार के बुनियादी ढांचा विकास और विरासत संरक्षण के प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.