Tuesday, December 30, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की !

मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की !

अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
5 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में  बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्षों और कार्यकारिणी की बैठक !

पेसा संबंधित कैबिनेट से पारित प्रस्ताव सार्वजनिक करे हेमंत सरकार..बाबूलाल मरांडी !

दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए बिहार मुख्यमंत्री !

मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़नेवाले निर्माणाधीन का किया निरीक्षण !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किये जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की उच्चस्तरीय समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने राज्य की नदियों के जलस्तर की अद्यतन स्थिति की भी जानकारी ली।
बैठक में विकास आयुक्त सह आपदा प्रबंधन विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने मुख्यमंत्री को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों की अद्यतन स्थिति की तथा नदियों के जलस्तर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अधिक वर्षापात के कारण गंगा नदी के किनारे के 10 जिले भोजपुर, पटना, सारण, वैशाली, बेगूसराय, लखीसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर एवं कटिहार विशेष रूप से प्रभावित हुये हैं। बाढ़ से इन 10 जिलों के 54 प्रखंडों की 348 पंचायतों की 25 लाख आबादी प्रभावित हुई है। एन०डी०आर०एफ० की 7 टीमें और एस०डी०आर०एफ० की 9 टीमें राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। 60 मोटर बोट और 1233 नाव लगातार कार्यरत् हैं। अब तक 52 हजार 573 पॉलीथीन शीट और 1800 सूखा राशन पैकेट प्रभावित लोगों के बीच वितरित किया गया है। बाढ़ राहत कैंपों में प्रभावित लोगों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (एस०ओ०पी०) के अनुसार सारी व्यवस्थाएं की गई हैं। अभी तक सामुदायिक रसोई केंद्र में 13 लाख से अधिक लोगों को भोजन कराया जा चुका है। जानवरों के लिए पशु चारा एवं चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। आपदा प्रबंधन विभाग राहत एवं बचाव कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा कर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों को आनुग्रहिक राहत राशि (जी०आर०) वितरण करने के लिए जिलाधिकारी को सूची बनाने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि राज्य में अच्छी वर्षा के कारण किसानों को फायदा हुआ है। राज्य में अब तक 93 प्रतिशत धान की रोपनी हो चुकी है।
बैठक में जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव श्री संतोष कुमार मल्ल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदुकलकट्टी एवं ऊर्जा विभाग के सचिव मनोज कुमार सिंह ने अपने-अपने विभागों से जुड़े राहत एवं बचाव कार्यों से संबंधित जानकारी दी। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ० नवल किशोर चौधरी, भोजपुर के जिलाधिकारी तनय सुल्तानिया एवं पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० ने अपने-अपने जिलों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारेवाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहे। साथ ही प्रभावित लोगों को यथाशीघ्र और पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद करें। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से करते रहें। उन्होंने कहा कि सरकार में आने के बाद से ही हमलोग आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए तत्पर रहते हैं। मॉनसून के पूर्व संभावित बाढ़,
सुखाड़ एवं अन्य आपदाओं को लेकर तैयारियों की समीक्षा की जाती है और एस०ओ०पी० के अनुसार सभी को कार्य करने के निर्देश दिए जाते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आनुग्रहिक राहत राशि (जी०आर०) का वितरण जल्द से जल्द करायें। बाढ़ के दौरान हुई फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच राशि का भुगतान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि पथ निर्माण विभाग एवं ग्रामीण कार्य विभाग बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्स्थापन कार्य कराना सुनिश्चित करे ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, आपदा प्रबंधन मंत्री विजय कुमार मंडल, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, जल संसाधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप कुमार आर० पुदुकलकट्टी, ऊर्जा विभाग के सचिव  मनोज कुमार सिंह एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह उपस्थित थे जबकि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबद्ध जिलों के जिलाधिकारी जुड़े हुए थे।

Tags: #The Chief Minister #conducted #a high-level review# rescue operations# flood-affected areas.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !

मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...

बिहार सीएम ने 359वें प्रकाश पर्व के तहत की गयी व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न स्थलों का लिया जायजा !

बिहार सीएम ने 359वें प्रकाश पर्व के तहत की गयी व्यवस्थाओं को लेकर विभिन्न स्थलों का लिया जायजा !

by firstreport desk2
4 days ago
0

पटना : महाराज के 359वें प्रकाश पर्व इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने...

15 जनवरी तक सभी आम के रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कराएं – अभियान निदेशक !

15 जनवरी तक सभी आम के रंग-रोगन का कार्य पूर्ण कराएं – अभियान निदेशक !

by firstreport desk2
5 days ago
0

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक, शशि प्रकाश झा ने राज्य भर में कार्यरत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारियों (सीएचओ)...

झारखंड सीएम डिजिटल हेल्थ योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक !

झारखंड सीएम डिजिटल हेल्थ योजना व आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की समीक्षा बैठक !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री डिजिटल हेल्थ योजना तथा आयुष्मान भारत डिजिटल...

पूर्व पीएम स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी !

पूर्व पीएम स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

पटना :- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती आज पूरे देश में मनायी गयी। स्व०...

झारखंड के मुख्यमंत्री झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर की समीक्षा बैठक की !

झारखंड के मुख्यमंत्री झारखंड यूनिवर्सिटी ऑफ़ हेल्थ साइंसेज को लेकर की समीक्षा बैठक की !

by firstreport desk2
6 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज झारखंड मंत्रालय में झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वद्यालय अधिनियम, 2023 के अंतर्गत राज्य में स्थापित...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    नेचर’स एसेंस प्रोफेशनल द्वारा रांची में ग्लोटर्निटी सेमिनार का सफल आयोजन !

    105 shares
    Share 42 Tweet 26
  • झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन 15947.12 लाख रुपए 114 योजनाओं की गोड्डा जिला को सौगात दिया !

    364 shares
    Share 146 Tweet 91
  • झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • रांची: आदिवासी महिला ने लगाई फांसी, दुष्कर्म के बाद फोटो वायरल करने की दी धमकी!

    5 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  जी के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान : हेमंत सोरेन !

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जी के प्रयासों से आदिवासी समाज का बढ़ रहा है मान – सम्मान : हेमंत सोरेन !

December 29, 2025
“22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह.” में सामील हूई !

“22वें परसी महा एवं ओल चिकी लिपि के शताब्दी समारोह.” में सामील हूई !

December 29, 2025
झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

झारखंड के इतिहास में कांग्रेस के लिए मिल का पत्थर साबित होगा!

December 28, 2025
तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन  हुआ सफल समापन !

तीन दिवसीय 5 वें राष्ट्रीय मुख्य सचिव सम्मेलन हुआ सफल समापन !

December 28, 2025
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सीएम एवं गवर्नर ने गुलदस्ता भेंट किया !

December 28, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.