Saturday, April 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

किसानों की आय बढ़ाने के लिए अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती को बढ़ावा दे रहा है कृषि विभाग .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

जनता को गुमराह करने की साज़िश – सतीश पौल मुंजनी !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

पटना :बिहार में मिशन मोड में कृषि विभाग के कृषि समन्वयकों या किसान सलाहकारों तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के राजस्व कर्मचारियों के द्वारा कैम्प के माध्यम से फार्मर रजिस्ट्री का कार्य किया जा रहा है। बिहार में कुल पीएम किसान लाभार्थियों की संख्या 85.53 लाख है, जिसमें से कुल 45.18 लाख किसानों का फार्मर आईडी बन चुका है।
फार्मर आईडी रहने पर किसानों को तुरंत किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) लोन दिया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने दी। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
सरकार का उद्देश्य, बिचौलियों का खात्मा हो ,सीधे किसानों तक योजनाओं का लाभ: मंत्री
इसमें कृषि मंत्री ने कहा कि, हम किसानों का फार्मर आईडी बनाने में शत- प्रतिशत उपलब्धि हासिल करेंगे लेकिन तब तक किसानों को किसी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार डिजिटल कृषि को बढ़ावा देने के लिए प्रयास कर रही है। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य है कि कृषि में बिचौलियों का खात्मा हो और सीधे किसानों तक योजनाओं का लाभ पहुंच सके।
उन्होंने कहा कि, कृषि विभाग छोटे और सीमांत किसान की आय बढ़ाने, जोखिम को कम करने के लगातार प्रयास कर रहा है। हमलोग कृषि उद्यमी, वैज्ञानिक और स्टार्टअप से जुड़े लोगों के साथ मिलकर कृषि का विकास करेंगे। फसल प्रोसेसिंग और बेहतर बाजार पर हमारा जोर है। इससे राज्य में न सिर्फ बेरोजगारी दूर होगी बल्कि किसानों के जीवन में समृद्धि भी आएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कृषि विभाग के प्रधान सचिव नर्मदेश्वर लाल ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए धान- गेहूं की जगह अधिक मूल्य वाली फसलों की खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। फसलों की मार्केटिंग की उचित व्यवस्था की जा रही है।
वहीं कृषि निदेशक सौरभ सुमन यादव ने कहा कि, बीते 20 वर्षों में धान- गेहूं और मक्का के उत्पादन और उत्पादकता में तेजी से बढ़ोत्तरी हुई है। दलहन और तिलहन का उत्पादन और उत्पादकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य में उर्वरकों की कोई कमी नहीं है, उर्वरक से संबंधित शिकायतों पर विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। कृषि यंत्रीकरण को बढ़ावा देने के लिए आधुनिक मशीनें अनुदान पर उपलब्ध कराई जा रही है।
ग्रामीण हाटों को किया जाएगा विकसित
उद्यान निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि छोटे और सीमांत किसानों की आय बढ़ाने के लिए क्लस्टर आधारित खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। कृषि आधारित स्टार्टअप और कोल्ड चेन की व्यवस्था का विकास किया जा रहा है। वहीं कृषि विभाग में विपणन निदेशक शैलेन्द्र कुमार ने बताया कि राज्य के 54 में से 22 कृषि बाजारों को अपग्रेड किया गया है। आने वाले समय में ग्रामीण हाटों को भी विकसित किया जाएगा।

Tags: #Benefits of schemes #will not stop #even without Farmer ID# Ram Kripal Yadav .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :बिहार के बुनियादी ढांचा विकास और विरासत संरक्षण के प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली...

झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शिष्टाचार भेंट की !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज शिष्टाचार भेंट की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज लोक भवन, राँची में शिष्टाचार भेंट की।...

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

बुनकरों की आय, सम्मान और स्थायित्व सुनिश्चित करना प्राथमिकता: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बुनकर केवल परंपरा के संवाहक नहीं, बल्कि प्रदेश की अर्थव्यवस्था के सशक्त आधार...

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर भाजपा के प्रवक्ता अजय साह द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एंट्री की...

योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान !

योगी सरकार में इनोवेटिव बिजनेस में बढ़ा युवाओं का रुझान !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में सीएम युवा योजना के माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव...

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

झारखंड ट्रेज़री घोटाला “चारा घोटाला पार्ट 2”: अजय साह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भारतीय जनता पार्टी ने बोकारो और हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले को लेकर हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    14 shares
    Share 6 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है !

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

April 11, 2026
आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

April 11, 2026
राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

April 11, 2026
आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

आधुनिकतम लैप्रोस्कोपिक तकनीक वाली सुविधा अब झारखंड के मरीजों को मिला !

April 11, 2026
सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

सरायकेला में जंगली हाथी का हमला !

April 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.