पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में भागलपुर जिला अंतर्गत भागलपुर गोराडीह मार्ग पर भागलपुर बौंसी रेलवे लाइन पर पहुंच पथ सहित आर०ओ०बी० के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकासात्मक योजनाओं एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन कर उनके क्रियान्वयन की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इन योजनाओं में सुल्तानगंज नगर परिषद् अंतर्गत जहाज घाट के निकट रेलवे की 17 एकड़ 47.62 डिसमिल भूमि पर पर्यटकीय दृष्टिकोण से सुविधाओं का विस्तार, फतेहपुर चेकडैम का निर्माण कार्य, नवगछिया अनुमंडल में स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य, भागलपुर जिले में कैंसर के इलाज हेतु कैंसर संस्थान की स्थापना, 11 प्रखंडों (बिहपुर, शाहकुंड, कहलगांव, सबौर, नवगछिया, सन्हौला, पीरपैंती, गोराडीह, नारायणपुर, इस्माईलपुर, नाथनगर) में प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर का निर्माण, सुल्तानगंज भागलपुर
बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !
बिहार राज्य में घरेलू गैस (एलपीजी), पाइपलाइन गैस (पीएनजी), पेट्रोल और डीजल की कोई कमी नहीं है और इनकी आपूर्ति...












