Saturday, March 28, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

विष्णुगढ़ पहुंची AICC राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक अंबा प्रसाद !

बिहार मुख्यमंत्री रामनवमी शोभा यात्रा में शामिल !हुये

टीआरटीसी में संगठन सृजन अभियान !

झारखंड राज्यपाल ने28वें सब-जूनियर राष्ट्रीय सेपक टकरा चैंपियनशिप–2026 के समापन समारोह मेंखिलाड़ियों को बधाई दी !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने डॉ० राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराये जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) के निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया। पटना में बांस घाट के पास लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क का निर्माण लोकनायक के सम्मान में किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल के पास इस पार्क का निर्माण बेहतर ढंग से करायें। इस पार्क के निर्माण से इस क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। इस थीम पार्क के एक तरफ देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी का समाधि स्थल है, वहीं दूसरी ओर जे०पी० गंगा पथ अवस्थित है, यहां का दृश्य काफी मनोरम होगा।
ज्ञातव्य है कि देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि स्थल एवं जे०पी० गंगा पथ के बीच 10 एकड़ भूमि में (बिहार गौरव पार्क) का निर्माण कराया जा है। इस पार्क में बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास एवं संस्कृति के विभिन्न अवयवों को प्रदर्शित किया जाएगा। थीम पार्क में बिहार की महान विभूतियों- आर्यभट्ट, चाणक्य, सम्राट अशोक, लोकनायक जयप्रकाश नारायण एवं दशरथ मांझी मांझी की प्रेरणादायक गाथाओं को उद्धृत किया जाएगा। पार्क में बिहार की स्थापत्य कला नालंदा, विक्रमशिला, धार्मिक स्तूप, मंदिरों एवं मकबरों को दर्शाया जाएगा। साथ ही पर्यटकों के खाने-पीने की व्यवस्था एवं खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा देश के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की याद में उनके वर्तमान स्मारक स्थल पर एक भव्य स्मृति परिसर का निर्माण भी किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित नये मुक्ति धाम परिसर का निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं की जानकारी ली। लगभग साढ़े चार एकड़ भूमि में बांसघाट शवदाह गृह का नवीनीकरण कार्य कराया गया है। यहां दाह संस्कार की सुविधाओं के साथ-साथ नागरिक तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक सुविधायें उपलब्ध हैं। मुख्यमंत्री ने बांस घाट स्थित पुराने शवदाह गृह परिसर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इसको भी और बेहतर ढंग से बनायें। जो नया मुक्ति धाम बना है उसके साथ-साथ इस पुराने शवदाह गृह परिसर में भी सारी सुविधायें उपलब्ध करायें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने गांधी मैदान के निकट बनाये जा रहे हाट के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक निर्माण कराये जा रहे सैरगाह का स्थल निरीक्षण किया। अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मैप के माध्यम से बताया कि सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक सैरगाह की सुविधा होगी जिसमें यहां आनेवाले लोगों के लिये पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, सिटिंग एरिया, छतरीनुमा स्तंभ सहित अन्य सुविधायें उपलब्ध होंगी। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन सभी योजनाओं
को तेजी से पूर्ण करें, ताकि शहरवासियों को इसका लाभ मिल सके। सभ्यता द्वार बहुत अच्छा बना है। लोग यहां आते हैं और पर्यटकीय सुविधाओं का आनंद उठाने के साथ-साथ बिहार के गौरवशाली अतीत को भी जानते समझते हैं। सभ्यता द्वार से सैरगाह के जुड़ जाने से लोग इसका और अच्छे ढंग से आनंद उठा सकेंगे।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना प्रमण्डल के आयुक्त अनिमेष पराशर, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, पटना नगर निगम के आयुक्त यशपाल मीणा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister# inspected various #ongoing #projects# in the city.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

हताशा की वर्दी और हनुमान चालीसा पढ़ते भूत -अंबा प्रसाद ,पूर्व विधायक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड की जनता अपराधियों से परेशान और पीड़ित है। राजधानी की सभी छोटी-बड़ी दुकानें रात 8 बजे ही...

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दिवंगत जे०एन० सिंह को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज शारदा बैटरी गली, पिस्का मोड़ रांची स्थित श्री विनोद कुमार सिंह के...

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिला के बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम...

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा...

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने धर्मांतरण के बाद आरक्षण और एससी/एसटी एक्ट का संरक्षण...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    179 shares
    Share 72 Tweet 45
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    24 shares
    Share 10 Tweet 6
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    26 shares
    Share 10 Tweet 7

अभी अभी

रांची–लोहरदगा रेल सेवा फिर से शुरू !

रांची–लोहरदगा रेल सेवा फिर से शुरू !

March 28, 2026
पंडरा इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया !

पंडरा इलाके में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया !

March 28, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

बिहार मुख्यमंत्री ने शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का किया निरीक्षण !

March 28, 2026
उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति !

उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति !

March 28, 2026
चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका !

चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका !

March 28, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.