Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !

तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
9 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री ने गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर-ताजपुर पुल का स्थल निरीक्षण किया !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीसरे से नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य : डॉ. इरफान अंसारी

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

पटना, बिहार :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान) ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने अथमलगोला प्रखण्ड के करजान (बख्तियारपुर-मोकामा फोरलेन बाईपास) से कल्याणपुर होते हुए गंगा नदी के तट तक जाकर निर्माणाधीन बख्तियापुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में मुख्यमंत्री ने बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति के संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।
पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी ने साइट प्लान के माध्यम से मुख्यमंत्री को बताया कि बख्तियारपुर-ताजपुर ग्रीनफील्ड गंगा पुल का निर्माण कार्य लगभग 60 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। इस पुल की लंबाई 5.5 किलोमीटर है। करजान तथा ताजपुर के आपस में जुड़ जाने से एन0एच0-31 और एन0एच0-28 का सीधा संपर्क हो जाएगा और उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी। पटना जिला में करजान से गंगा पुल तक पहुंच पथ, आर०ओ०बी० तथा अन्य संरचनाओं का निर्माण कार्य प्रगति पर है। समस्तीपुर के ताजपुर से पटना के बख्तियारपुर तक बन रहे इस गंगा ब्रिज प्रोजेक्ट के ताजपुर से चकलालशाही तक 16.2 किलोमीटर पहुँच पथ का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि बख्तियारपुर-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाकर यह काम जल्द पूर्ण कराएं। यह पुल उत्तर और दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी को सुगम बनाने एवं आमजन के आवागमन को सहज करने में अहम साबित होगा। इस पुल के निर्माण से महात्मा गांधी सेतु एवं राजेंद्र सेतु पर यातायात का बोझ भी कम होगा तथा लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी। इसके माध्यम से महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, शैक्षणिक तथा प्रमुख चिकित्सा संस्थानों तक जाने में समय की बचत होगी। उन्होने कहा कि पैसे की कोई कमी नहीं है, इसके लिए जो भी जरूरतें होंगी राज्य सरकार पूरा करेगी। यह पुल समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और बेगूसराय की ओर से आवागमन करनेवाले वाहनों का एक वैकल्पिक मार्ग होगा।
ज्ञातव्य है कि पथ निर्माण विभाग अन्तर्गत बिहार स्टेट रोड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के द्वारा 2875.02 करोड़ रूपये की राशि से करजान (बख्तियारपुर) ताजपुर (समस्तीपुर) फोरलेन पुल एवं पहुँच पथ परियोजना का निर्माण कराया जा रहा है। यह पथ पटना जिला के करजान (बख्तियारपुर) के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ-31 से प्रारंभ होकर समस्तीपुर जिला के ताजपुर तक राष्ट्रीय उच्च पथ-28 को जोड़ता है। इस पथ की कुल लम्बाई 51.26 किलोमीटर है जिसमें गंगा नदी पर पुल की लम्बाई 5.51 किलोमीटर एवं पहुँच पथ की लम्बाई 45.75 किलोमीटर है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, पथ निर्माण विभाग के सचिव संदीप पुदुकलकट्टी, बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक शीर्षत कपिल अशोक, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम०, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister# inspected #the site# of the under-construction Bakhtiyarpur#Tajpur bridge# on the river Ganga .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

जनता को गुमराह करने की साज़िश – सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
23 hours ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी...

झारखंड सीएम  हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि...

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों को बड़े पैमाने पर दुनिया के बाजार में भेजने का प्रयास किया जा रहा...

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार के बुनियादी ढांचा विकास और विरासत संरक्षण के प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    15 shares
    Share 6 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    195 shares
    Share 78 Tweet 49
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • केन्द्र द्वारा भेजे गए पंचायतों के पैसे में नहीं हो कट कमीशन -भानु प्रताप शाही !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.