Sunday, April 5, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती !

बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती !

गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्ध सेवाओं के लिए मिला ISO 9001:2015 प्रमाणन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार में रोजगार के मोर्चे पर बड़ी छलांग, 6 सालों में 10 लाख को रोजगार, 1.5 लाख पदों पर भर्ती !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार सीएम से वर्ष 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुलाकात की !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर भ्रमण किया !

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस- आदित्य साहू !

पटना :बिहार के प्रशासनिक तंत्र को गुणवत्ता और पारदर्शिता के नए मानकों पर स्थापित करते हुए सामान्य प्रशासन विभाग को अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन ISO 9001:2015 प्राप्त हुआ है। सोमवार को सूचना भवन के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में विभाग ने अपनी प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सामान्य प्रशासन विभाग एवं बिहार लोक सेवा अधिकार प्राधिकरण (बिपार्ड) को 21 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से तीन वर्षों के लिए यह प्रमाणन प्रदान किया गया है। यह सर्टिफिकेशन विभाग की कार्यप्रणाली, सेवा वितरण और शिकायत निवारण प्रणाली की गुणवत्ता को मान्यता देता है।
51 करोड़ से अधिक आवेदनों का निष्पादन
बिहार लोक सेवा अधिकार अधिनियम, 2011 के तहत राज्य के 14 विभागों की 153 प्रकार की सेवाएं नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें जाति, आय व आवासीय प्रमाण पत्र, नया राशन कार्ड, मजदूर दुर्घटना अनुदान, चालक अनुज्ञप्ति का निर्गमन, कन्या उत्थान योजना तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन जैसी सेवाएं शामिल हैं। अब तक राज्य में 51.13 करोड़ से अधिक आवेदनों का सफल निष्पादन किया जा चुका है।
गांवों तक पहुंचीं ई-सेवाएं
जुलाई 2025 से पंचायत सरकार भवनों एवं पंचायत भवनों में संचालित लोक सेवा केंद्रों के माध्यम से 64 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे ग्रामीण नागरिकों को प्रखंड, अनुमंडल या जिला मुख्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।
शिकायत निवारण प्रणाली हुई और मजबूत
बिहार लोक सेवा शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत 45 विभागों की 514 सेवाओं एवं योजनाओं में समयबद्ध शिकायत निस्तारण सुनिश्चित किया गया है। 22 जनवरी 2016 से अब तक 18.57 लाख से अधिक शिकायतों का निपटारा किया गया है। वहीं बिहार सरकारी सेवक शिकायत निवारण प्रणाली के तहत 3 जून 2019 से अब तक 14,569 मामलों का समाधान किया गया।
मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को मंजूरी
अधिसूचना संख्या 17373 (15 सितंबर 2025) के तहत मुख्यमंत्री फेलोशिप योजना को स्वीकृति दी गई है। इसके अंतर्गत 121 विषय विशेषज्ञों का चयन कर राज्य सरकार के विभिन्न कार्यालयों में कार्य का अवसर दिया जाएगा। इस योजना के लिए बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी और आईआईएम बोधगया के बीच एमओयू भी हो चुका है।
रोजगार सृजन में बड़ी उपलब्धि
1 अप्रैल 2020 से 6 फरवरी 2026 तक सरकारी क्षेत्र में 9,84,141 व्यक्तियों को रोजगार प्रदान किया गया है। इसमें 7,95,832 नियमित नियुक्तियां, 1,17,784 संविदा नियोजन और 70,525 बाह्य स्रोत से नियुक्त कर्मी शामिल हैं। वर्ष 2025-26 में नौकरी एवं रोजगार के लिए 1,50,561 पदों की अधियाचना विभिन्न आयोगों को भेजी गई है।
मानव संसाधन और संपत्ति प्रबंधन पूरी तरह डिजिटल
HRMS के तहत 2.72 लाख सेवा अभिलेखों का डिजिटलीकरण, 1.23 करोड़ पृष्ठों की स्कैनिंग तथा 48 विभागों के 8 लाख कर्मियों का सेवा-वेतन प्रबंधन किया जा रहा है। राज्य सरकार के सभी समूह ‘क’, ‘ख’ और ‘ग’ के सभी अधिकारियों व कर्मियों की चल-अचल संपत्ति का विवरण नियमित रूप से वेबसाइट पर अपलोड किए जा रहे हैं।
हेल्पलाइन से लाखों लोगों को लाभ
वर्ष 2010 से संचालित ‘जिज्ञासा’ केंद्रीय हेल्पलाइन ( Toll free no-14403) के माध्यम से 7.92 लाख से अधिक नागरिकों को जानकारी दी गई। वहीं 2016 में शुरू समाधान कॉल सेंटर (Toll free no-1800-345-6284) से 12.35 लाख से अधिक शिकायतों का पंजीकरण एवं समाधान किया गया।
अन्य महत्वपूर्ण निर्णय
सरकार की अधिसूचना के तहत गया का नाम बदलकर ‘गयाजी’ किया गया। बिहार सरकारी परिवीक्षा अवधि नियमावली-2024 का मास्टर सर्कुलर जारी हुआ। सचिवालय कार्यों के लिए SOP का निर्धारण, पत्रों की पावती संबंधी परिपत्र तथा विभाग की सभी शाखाओं का मास्टर सर्कुलर और रेडी रेकनर विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है।
प्रेस वार्ता में अपर मुख्य सचिव डॉ. बी. राजेन्द्र, विशेष सचिव संजय कुमार, संयुक्त सचिव रजनीश कुमार, विशेष कार्यपदाधिकारी अफाक अहमद सहित विभाग के वरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags: #Bihar sees #a major leap #in employment growth# with 10 lakh people #employed #in six years# and 1.5 lakh posts# filled.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

बिहार :नालंदा जिला के नूरसराय थाना अंतर्गत ढीबरापर गाँव में एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक...

चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र — शिल्पी नेहा तिर्की !

चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र — शिल्पी नेहा तिर्की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

डिब्रूगढ़, असम — आज डिब्रूगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस !

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू आज देर शाम नई दिल्ली से रांची पहुंचते ही प्रदेश कार्यालय में...

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि...

बीजेपी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा है !

बीजेपी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा है !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : भारतीय जनता पार्टी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा...

विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों लगा है? प्रदेश भाजपा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    190 shares
    Share 76 Tweet 48
  • झारखंड गठन के बाद पहली पर पंचायतों पर छप्पर फाड़ पैसे की बारिश !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • शराब घोटाले में आरोपी आईएएस विनय कुमार चौबे की डिफॉल्ट बेल सरकार की देन – बाबूलाल मरांडी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला -भाजपा !

इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला -भाजपा !

April 5, 2026
सदर अस्पताल  में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ितो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन !

सदर अस्पताल में सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसीमिया से पीड़ितो के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन !

April 5, 2026
बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

April 5, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का किया भ्रमण !

बिहार मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का किया भ्रमण !

April 4, 2026
झारखंड जेवीएम, श्यामली की ​अश्मि सिंह बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी !

झारखंड जेवीएम, श्यामली की ​अश्मि सिंह बनी सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी !

April 4, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.