बिहार के नवादा के दृष्टिबाधित रवि राज ने ऐसा कर दिखाया है। रवि राज खुद नही पढ़ सकता है, नही लिख सकता है, लेकिन सपनों की रोशनी ने इतिहास रच दिया है। यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा 2025 में रवि राज ने देश भर में 20वां स्थान लाया है। रवि राज को पांचवें प्रयास में यह कामयाबी मिली है।
यह पहला अवसर नही है जब रवि राज को कामयाबी मिली है। 2024 में यूपीएससी की परीक्षा में 182वां स्थान लाया था। तब आईआरएएस में इंकम टैक्स कमिश्नर का पद मिला था। सितंबर 2025 से रवि राज ट्रेनिंग कर रहा है। फिलहाल, नागपुर में ट्रेनिंग चल रहा है। ताज्जुब कि ट्रेनिंग के दौरान भी रवि राज अपनी पढ़ाई जारी रखा। लिहाजा, यह कामयाबी हासिल हुई है। रवि राज ने फोन पर प्रतिक्रिया में कहा कि उनकी सफलता में उनके परिवार खासकर मां का अहम योगदान रहा है।
ऐसा नही कि रवि राज को यह कामयाबी पल भर में मिला है। तीन परीक्षाओं में लगातार निराशा हाथ लगी है। यूपीएससी के सिविल सेवा परीक्षा के पहले प्रयास में रवि राज सिर्फ पीटी पास किया था। दूसरे और तीसरे प्रयास में पीटी भी नही निकल पाया था। लेकिन चौथे प्रयास में पीटी, मेेंस और इंटरव्यू में कामयाबी हासिल 182वां रैंक लाया था। इसके बाद भी रवि राज ने पढ़ाई नही छोड़ी। लिहाजा, पांचवें प्रयास में 20 वां रैंक लाया है।
नीतीश के राज्यसभा जाने की चर्चा तेज !
पटना :बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की चर्चाओं...












