देवघर :झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज बाबा बैद्यनाथधाम एयरपोर्ट, देवघर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर उनका स्वागत किया। राज्यपाल ने कहा कि श्रावणी माह की इस पुण्य बेला में राष्ट्रपति का देवघर आगमन सम्पूर्ण राज्यवासियों के लिए हर्ष का विषय है।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि देवघर केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारतवर्ष की आस्था का प्रमुख केंद्र है। श्रावण मास के दौरान विशेष रूप से देश के कोने-कोने से लाखों श्रद्धालु बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक हेतु आते हैं।
घोटालों की श्रृंखला खड़ी कर रही हेमंत सरकार….आदित्य साहू !
रांची :झारखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने विधानसभा में रखी गई सीएजी रिपोर्ट में उजागर हजारों करोड़...












