रांची : बाबा नगरी देवघर आएंगे राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव. जानकारी देते हुए झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के महासचिव सह प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए बाबा नगरी में तैयारियां जोरो – शोरो से जारी है. साथ ही झारखण्ड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के स्वागत के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी के सदस्यों, प्रकोष्ठ अध्यक्ष, प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, सभी जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों सहित सभी नेता व कार्यकर्ताओं को बाबा नगरी देवघर पहुंचने का निर्देश दिया है.
झारखंड के मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर !
रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट के बैठक में 40 प्रस्ताव पर लगी मुहर ,झारखंड...












