बिहार : विधानसभा चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए झारखंड पुलिस ने 23 कंपनियां बिहार भेजी हैं। ये कंपनियां संवेदनशील और अति संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात होकर बिहार पुलिस के साथ मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगी।
जानकारी के अनुसार, कुल 23 कंपनियों में 1794 जवान शामिल हैं। हर कंपनी में 78 जवान रहेंगे, जिनमें 3 दारोगा, 20 हवलदार, 52 सिपाही, 2 रसोइया और 1 झाड़ूकश तैनात रहेंगे।
इन सभी कंपनियों का नियंत्रण जैप-6 जमशेदपुर के कमांडेंट आनंद प्रकाश के पास रहेगा। इसके अलावा 4 डीएसपी को भी टीम प्रबंधन और समन्वय के लिए भेजा गया है।
झारखंड पुलिस की ये कंपनियां 14 नवंबर तक बिहार में रहेंगी और चुनाव प्रक्रिया के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !
पटना :बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) ने होली और ईद के मौके पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब समेत अन्य राज्यों...












