बिहार : विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव दर्ज किया है। इस बार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए 243 में से 202 सीटों पर जीत दर्ज की, जो अब तक का एक रिकॉर्ड माना जा रहा है। वहीं, महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिलीं और अन्य दलों के खाते में 6 सीटें गईं।
एनडीए की प्रचंड बहुमत से वापसी
चुनावी नतीजों ने साफ कर दिया कि मतदाताओं ने एनडीए पर भरोसा जताया है। 202 सीटों के साथ गठबंधन ने न सिर्फ बहुमत हासिल किया बल्कि अत्यधिक मजबूत सरकार बनाने का रास्ता भी साफ कर लिया।
महागठबंधन को करारी शिकस्त
महागठबंधन के लिए यह चुनाव बेहद निराशाजनक रहा। उम्मीदों के विपरीत उन्हें सिर्फ 35 सीटों पर संतोष करना पड़ा। प्रमुख सीटों पर भी महागठबंधन के कई दिग्गज नेताओं को हार का सामना करना पड़ा।
अन्य दलों की भूमिका
अन्य राजनीतिक दलों को इस चुनाव में कुल 6 सीटें मिलीं। हालांकि ये सीटें सरकार गठन में कोई बड़ा फर्क नहीं लातीं, लेकिन स्थानीय राजनीति के स्तर पर इनकी अहमियत बनी रहेगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !
रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...











