Tuesday, September 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले मे 22 योजनाओं का किया उद्घाटन !

बिहार मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले मे 22 योजनाओं का किया उद्घाटन !

पेंशनधारियों, जीविका दीदियों एवं अन्य लाभुकों के साथ किया संवाद .

firstreport desk2 by firstreport desk2
11 months ago
in चुनाव, पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री ने मुजफ्फरपुर जिले मे 22 योजनाओं का किया उद्घाटन  !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में पूर्व DGP अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो: बाबूलाल मरांडी

उपचुनाव शेड्यूल 2026: तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर उपचुनाव का ऐलान, जानें पूरा विवरण

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन: CM हेमंत सोरेन ने कंधा देकर दी अंतिम विदाई

गिरिडीह पहुंचे राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुजफ्फरपुर जिले के सकरा
वाजिद पंचायत भवन परिसर से 1333.29 करोड़ रुपये की लागत से कुल 22 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इसके अंतर्गत 83.32 करोड़ रुपये की लागत से 6 योजनाओं का उ‌द्घाटन तथा 1249.97 करोड़ रुपये की लागत से 16 योजनाओं का शिलान्यास / कार्यारंभ शामिल है। इनमें 32.32 करोड़ रुपये की लागत से राज्य स्कीम के तहत मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवास निर्माण, 26 करोड़ रुपये की लागत से एम०आई०टी० मुजफ्फपुर में छात्र एवं छात्राओं हेतु (कुल 2 अदद) 200 बेडेड वाले छात्रावास का निर्माण, 13.28 करोड़ रुपये की लागत से विद्युत शक्ति उपकेंद्र, वाजिदपुर, बोचहां, केरमा एवं कुढनी का निर्माण, 2.32 करोड़ रुपये की लागत से बघनगरी एवं कांटी (गोंविदपुर फुल्कांहा) में प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय का निर्माण, 4.70 करोड़ रुपये के लागत से औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पश्चिमी मुजफ्फपुर का निर्माण तथा 4.70 करोड़ रुपये की लागत से महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जिला मुख्यालय, मुजफ्फपुर का निर्माण कार्य के उद्घाटन के अलावा 589.05 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत गंडक नदी पर फतेहाबाद (पारू ब्लॉक) से चंचलिया (सरैया ब्लॉक) तक उच्च स्तरीय पी०एस०सी० बॉक्स सेल सुपर स्ट्रक्चर मेन पुल एवं पहुंच पथ में 3 अदद पी०एस०सी० सुपर स्ट्रक्चर पुल निर्माण कार्य, 199.45 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फपुर जिला अंतर्गत प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय-सह-आवासीय परिसर, कांटी, पारू, साहेबगंज, सरैया, मोतिपुर, सकरा, औराई, बोचहां, मुसहरी, गायघाट, मड़वन एवं बंदरा के निर्माण कार्य, 184.32 करोड़ रुपये की लागत से मुजफ्फपुर जिला अंतर्गत राज्य स्कीम मद से डॉ० भीमराव अंबेडकर टेन प्लस टू आवासीय विद्यालय प्रखंड सह अंचल, मोतिपुर, सकरा, पारू, एवं बंदरा में विद्यालय भवन (720 आसन) का निर्माण कार्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास / कार्यरंभ शामिल है।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में उपस्थित जीविका दीदियों, पेंशनधारी लाभुकों एवं अन्य लाभुकों के साथ संवाद किया। वहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सतत् जीविकोपार्जन योजना शुरू करने, स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने, बिहार के विकास मित्रों का परिवहन भत्ता एवं स्टेशनरी भत्ता बढ़ाने, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना शुरू करने, किसान सलाहकारों का मासिक मानदेय 13 हजार रुपये से बढ़ाकर 21 हजार रुपये करने, रसोइयों का मासिक मानदेय 1650 रुपये से बढ़ाकर 3300 रुपये करने,
गृह रक्षकों का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये करने, कलाकार पेंशन योजना के तहत कलाकारों को 3 हजार रुपये पेंशन देने, वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं विधवा महिलाओं की पेंशन राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने, लेखापाल सह आई०टी० सहायक का मानदेय 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 30 हजार रुपये करने, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं का मार्जिन मनी 90 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 137 रुपये प्रति क्विंटल करने तथा सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट बिजली फ्री देने से लोगों को काफी राहत मिली है। इसके साथ ही समस्त ग्रामीण आवास सहायकों का मानदेय 16540 रुपये से बढ़ाकर 19675 रुपये करने, आंगनबाड़ी सेविका के मानदेय 7 हजार रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये करने, स्वच्छता पर्यवेक्षकों का मानदेय 7500 रुपये से बढ़ाकर 9 हजार रुपये करने, सहायक जीविका कैडरों के मानदेय में दो गुनी वृद्धि करने से सभी लाभुक काफी प्रसन्न हैं। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है। इन फैसलों से हम सब की आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगी। हम सभी मुख्यमंत्री भैया के आशीर्वाद से लगातार आगे बढ़ रहे हैं और आत्मनिर्भर बन रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना शुरू करने, महिलाओं के उत्थान तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों की जीविका दीदियों ने प्रशंसा करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पेंशन की राशि में 3 गुनी बढ़ोतरी किए जाने से परिवार में हमारा मान-सम्मान काफी बढ़ा है तथा इससे हमारी इच्छा शक्ति भी मजबूत हुई है। पंचायतों में सामुदायिक विवाह मंडप बनाए जाने का फैसला काफी सराहनीय है। इससे गरीब परिवारों को काफी सहूलियत होगी।
मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से बातचीत करते हुए कहा कि हम आप सभी जीविका दीदियों को बधाई देते हैं। आप सभी बहुत अच्छा काम कर रही हैं। 2005 में हमारी सरकार बनने के बाद हमलोगों ने ही स्वयं सहायता समूहों की संख्या बढ़ाने का काम शुरू किया और इसका नाम जीविका दिया। इससे जुड़ी महिलाएं जीविका दीदियां कहलाती हैं। सरकार सभी तबकों के उत्थान के लिए हर प्रकार से विकास का कार्य कर रही है। किसी की उपेक्षा नहीं की गई है। आप सभी के सहयोग से बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है। आप सभी मिलजुल कर रहें। आप के सहयोग और हमलोगों के द्वारा किए जा रहे विकास कार्य से बिहार और आगे बढ़ेगा। आप सभी को बहुत-बहुत बधाई।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त राज कुमार, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, वरीय अधिकारी गण, लाभार्थी गण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister# inaugurated 22 schemes# in Muzaffarpur district .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में ली अंतिम सांस; सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, गिरिडीह में ली अंतिम सांस; सीएम और विधानसभा अध्यक्ष ने जताया शोक

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का आकस्मिक निधन, गिरिडीह में ली अंतिम सांस; राज्य में शोक की लहर गिरिडीह/रांची:...

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक: गिरिडीह पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन पर शोक: गिरिडीह पहुंचकर सीएम हेमंत सोरेन ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

by firstreport desk2
2 days ago
0

दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, गिरिडीह पहुंचकर दी भावभीनी श्रद्धांजलि गिरिडीह: मुख्यमंत्री...

मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: झारखंड में दो दिनों का राजकीय शोक, सोमवार को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन: झारखंड में दो दिनों का राजकीय शोक, सोमवार को बंद रहेंगे सभी सरकारी दफ्तर

by firstreport desk2
2 days ago
0

झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार का निधन, राज्य में दो दिनों का राजकीय शोक; सोमवार को सरकारी कार्यालय रहेंगे बंद...

झारखंड के दिग्गज JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा- ‘अपूरणीय क्षति’

झारखंड के दिग्गज JMM विधायक सुदिव्य कुमार सोनू का निधन, विस अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने कहा- ‘अपूरणीय क्षति’

by firstreport desk2
2 days ago
0

सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन, झारखंड की राजनीति में शोक की लहर; विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो ने जताया गहरा...

हेमंत सरकार के दौरान 4 मंत्रियों का निधन: शिक्षा विभाग से जुड़े 3 नेताओं का असमय जाना बना बड़ा राजनीतिक विषय

हेमंत सरकार के दौरान 4 मंत्रियों का निधन: शिक्षा विभाग से जुड़े 3 नेताओं का असमय जाना बना बड़ा राजनीतिक विषय

by firstreport desk2
2 days ago
0

हेमंत सोरेन सरकार के दौरान 4 मंत्रियों का निधन: शिक्षा विभाग से जुड़े रहे 3 प्रमुख चेहरे रांची: झारखंड की...

गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से शोक की लहर, इरफान अंसारी बोले- “झारखंड ने खोया एक महान नेता”

गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से शोक की लहर, इरफान अंसारी बोले- “झारखंड ने खोया एक महान नेता”

by firstreport desk2
2 days ago
0

गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार के निधन से शोक की लहर, इरफान अंसारी बोले- "झारखंड ने खोया एक महान नेता" गिरिडीह:...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    रिम्स रांची में बेसिक नी आर्थ्रोप्लास्टी कोर्स 2026 का सफल आयोजन | RIMS Knee Replacement Workshop

    54 shares
    Share 22 Tweet 14
  • एअर इंडिया ने एक बार फिर अपनी कई उड़ान सेवाएं रद्द कर दी हैं !

    194 shares
    Share 78 Tweet 49
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    204 shares
    Share 82 Tweet 51
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    200 shares
    Share 80 Tweet 50
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    184 shares
    Share 74 Tweet 46

अभी अभी

Giridih Assembly Bypoll 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा गिरिडीह उपचुनाव? जानें क्या कहते हैं नियम

Giridih Assembly Bypoll 2026: क्या मतदाता पुनरीक्षण के बीच टलेगा गिरिडीह उपचुनाव? जानें क्या कहते हैं नियम

September 7, 2026
झारखंड शिक्षक भर्ती, प्रतुल शाह देव, हेमंत सोरेन, झारखंड शिक्षा व्यवस्था

छात्रों पर दर्ज गंभीर मुकदमे वापस लेने पर हाईकोर्ट क्यों नहीं गई झारखंड सरकार? : प्रतुल शाहदेव

September 7, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

चतरा विधायक के बेटे के अपहरण और मारपीट पर बोले आदित्य साहू: झारखंड में कानून व्यवस्था ध्वस्त | Ranchi News

September 7, 2026
कांग्रेस ने झारखंड को बनाया ATM’: खनिज और कोयले की काली कमाई बंद होने की छटपटाहट में हो रहा विरोध

झारखंड: JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 8 से 11 सितंबर तक DC-SP दफ्तरों का घेराव | पूरा शेड्यूल देखें

September 7, 2026
पाकुड़ में DMFT फंड से बनी सड़क में धांधली: बाबूलाल मरांडी ने सीएम को लिखा पत्र, 95 लाख की योजना में फर्जीवाड़े का आरोप

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में पूर्व DGP अनुराग गुप्ता की भूमिका की निष्पक्ष जांच हो: बाबूलाल मरांडी

September 7, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.