रांची : झारखंड सरकार ने एक सराहनीय निर्णय लिया है। राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में कार्यरत वे कर्मचारी जो बिहार के मतदाता हैं, उन्हें 11 नवंबर को विशेष अवकाश प्रदान किया गया है, ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को संपन्न हो चुका है, जबकि दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को मतदान होगा।
कार्मिक विभाग ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह निर्णय बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा सभी राज्यों को जारी निर्देश के आलोक में लिया गया है।
झारखंड सरकार का यह कदम लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक सकारात्मक पहल मानी जा रही है।
प्रिंस खान गिरोह को बड़ा झटका !
धनबाद : बरवाअड्डा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी किशन खान उर्फ तस्लीम खान को गिरफ्तार कर...












