कटिहार :कटिहार 07 नवम्बर-कदवा विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शकिल अहमद खान के समर्थन में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बंधु तिर्की जी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
बंधु तिर्की जी ने डूमरघट्टू, सुरैया, डोरडाहा, घोलपुर जैसे विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया और लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने मखाना की खेती करने वाले किसानों से मुलाकात कर उनकी स्थिति, उत्पादन संबंधी चुनौतियों और बाजार से जुड़ी परेशानियों की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में रह रहे आदिवासी समाज के लोगों से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनीं और कांग्रेस पार्टी की जनहितैषी नीतियों से अवगत कराया। उन्होंने लोगों से आगामी 11 नवंबर को होने वाले चुनाव में महागठबंधन समर्थित कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. शकिल अहमद खान जी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
बंधु तिर्की जी के नेतृत्व में चलाया गया यह जनसंपर्क अभियान कदवा विधानसभा क्षेत्र में जनता के बीच महागठबंधन की मजबूती और एकजुटता का संदेश लेकर पहुंचा। इस अवसर पर झारखंड से पप्पू पासवान, मुकेश पासवान, शशिभूषण राय, सुरैया प्रखंड अध्यक्ष सूरज कुमार, अय्यूब साहब, मोहम्मद फकरुद्दीन, मोहम्मद जाबिर, बाबूलाल हेंब्रम सहित अनेक स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
कृषि , पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया उदघाटन !
रांची :किसानों को बाजार की मांग के अनुरूप तैयार करना होगा उत्पाद - शिल्पी नेहा तिर्की सिद्धको फेड के द्वारा...












