चतरा : झारखंड के चतरा जिले के कान्हाचट्टी का सुप्रसिद्ध तमासीन जलप्रपात । आजादी के दिन कुछ व्यक्ति तमासीन आए थे इनमें एक युवक सेल्फी लेने के चकर में जलप्रपात के सबसे बड़े दह में जा गिरा. युवक की पहचान दुर्गेश कुशवाहा के रूप में हुआ है . दोस्तों के प्रयास के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया . स्थानीय लोगों ने राजपुर थाना प्रशासन को जानकारी दी. वह बिहार के सीवान जिले के भैरवा प्रखंड निवासी कंचन कुशवाहा का बेटा था. . उसके बाद कान्हाचट्टी के सीओ हुलास महतो एवं थाना प्रभारी राजपुर भोला नाथ दास तुरंत तमासीन जलप्रपात पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से खाई में गिरे युवक की खोजबीन शुरू कराई. लेकिन लगभग घंटों को तलाश के बावजूद भी युवक का शव नहीं मिला.
जनजातीय समाज, संस्कृति और विरासत के संरक्षण एवं विकास के लिए भाजपा प्रदेश कमिटी ने पारित किया प्रस्ताव !
रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल की उपस्थिति में प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों...












