Friday, April 3, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र — शिल्पी नेहा तिर्की !

चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र — शिल्पी नेहा तिर्की !

असम में सत्ता परिवर्तन के लिए जनता तैयार .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in असम, चुनाव, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
चाय बागान श्रमिकों के मुद्दे बने चुनाव का केंद्र — शिल्पी नेहा तिर्की !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

विष्णुगढ़ हत्याकांड के खुलासे के बाद सियासत तेज हो गई !

एक बॉक्साइट लदा एक ट्रक अचानक आग की चपेट में आ गया

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने 3 अप्रैल को मशाल जुलूस !

हजारीबाग मामले में भाजपा का दोहरा चरित्र हुआ उजागर -डॉक्टर मनोज !

डिब्रूगढ़, असम — आज डिब्रूगढ़ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पिछले एक सप्ताह के दौरान डिब्रूगढ़, तिनसुकिया सहित असम के विभिन्न जिलों के दौरे और चाय बागान क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क के बाद यह स्पष्ट रूप से सामने आया है कि राज्य की जनता ने इस बार सत्ता परिवर्तन का मन बना लिया है। आम नागरिकों, विशेषकर चाय बागान श्रमिकों के बीच व्यापक असंतोष देखा गया है और वे एक साफ-सुथरी, पारदर्शी एवं जवाबदेह सरकार की मांग कर रहे हैं
उन्होंने कहा कि जनता से संवाद के दौरान यह भी स्पष्ट हुआ कि लोग विकल्प के रूप में गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार को असम में स्थापित करना चाहते हैं। पिछले दस वर्षों में भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा किए गए वादों के विपरीत जमीनी स्तर पर लोगों को निराशा और शोषण का सामना करना पड़ा है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने वर्ष 2022 में “असम फिक्सेशन ऑफ सीलिंग ऑन लैंड होल्डिंग एक्ट, 1956” में किए गए संशोधन का उल्लेख करते हुए कहा कि चाय बागानों की 10 प्रतिशत भूमि को व्यावसायिक उपयोग के लिए खोल दिया गया। सरकार का तर्क था कि इससे टी कंपनियों की वित्तीय स्थिति सुधरेगी, लेकिन चाय बागान श्रमिकों की आर्थिक स्थिति को लेकर कोई ठोस पहल नहीं की गई। इसके परिणामस्वरूप कई चाय बागानों में रिसॉर्ट, होटल और वाणिज्यिक परिसरों का निर्माण हो रहा है, जिससे श्रमिकों का विस्थापन और बेरोजगारी बढ़ रही है। सामुदायिक भूमि पर संकट गहराता जा रहा है, जिससे श्रमिकों में भय और असुरक्षा का वातावरण बन गया है।
उन्होंने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और कार्बी आंगलोंग के बीच स्थित Hatikhuli टी एस्टेट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहाँ भी चाय बागान की भूमि को व्यावसायिक उपयोग के लिए दिए जाने से स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं और आंदोलनरत हैं।
इसी प्रकार तिनसुकिया जिले के Dighal Tarang टी एस्टेट में लगभग 145 बीघा भूमि तेल उत्खनन के लिए बड़ी कंपनियों को बिना स्थानीय लोगों की सहमति के सौंप दी गई। प्रभावित लोगों को न तो उचित मुआवजा मिला और न ही पुनर्वास की व्यवस्था की गई। इन गतिविधियों के कारण पर्यावरणीय प्रदूषण बढ़ा है और चाय बागानों की मूल प्रकृति प्रभावित हो रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव नजदीक आते ही सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लोगों के खातों में धनराशि स्थानांतरित कर मतदाताओं को प्रभावित करने का प्रयास कर रही है। 26 जनवरी 2026 को (Eti Kholi, Duti Paat) योजना के तहत चाय बागान श्रमिकों के खातों में ₹5000 डाले गए, जिसे लेकर श्रमिकों के बीच आशंका है कि यह राशि उनके भविष्य निधि (पीएफ) से समायोजित की जा सकती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए कानूनों में बदलाव कर उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। दीमाहासव क्षेत्र में आदिवासियों की लगभग तीन हजार बीघा जमीन सीमेंट फैक्ट्री के लिए दिए जाने का आरोप भी लगाया गया।
इन सभी मुद्दों के चलते राज्य की जनता, विशेषकर चाय बागान क्षेत्रों के श्रमिकों के बीच भाजपा सरकार के प्रति विश्वास में कमी आई है। जनता अब अपने अधिकारों की रक्षा और सम्मानजनक जीवन के लिए नई सरकार की ओर देख रही है।
उन्होंने विश्वास जताया कि असम की जनता इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए एक पारदर्शी, जनहितकारी और जवाबदेह सरकार के गठन का निर्णय करेगी।

Tags: #Tea garden #workers' #issues become# the focus #of the election # Shilpi Neha Tirkey .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

विष्णुगढ़ कांड ने उजागर किया भाजपा का असली चेहरा: साजिश, साम्प्रदायिकता -विनोद कुमार पांडेय !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने गुरुवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि...

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की समीक्षा बैठक !

झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की समीक्षा बैठक !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की अध्यक्षता में आज...

बीजेपी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा है !

बीजेपी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा है !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची : भारतीय जनता पार्टी का पूरा इतिहास ही झूठ, भ्रम और समाज को बाँटने की राजनीति पर आधारित रहा...

विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची : विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों लगा है? प्रदेश भाजपा...

पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना !

पूजा-अर्चना के बाद नए भवन में शिफ्ट हुआ एयरपोर्ट थाना !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :राजधानी राँची के एयरपोर्ट थाना ने आज से अपने नए और आधुनिक भवन में विधिवत रूप से कार्य करना...

चुनना मतलब अपने हक और अधिकार को चुनाव -हेमन्त सोरेन !

चुनना मतलब अपने हक और अधिकार को चुनाव -हेमन्त सोरेन !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

सरूपथर/असम/रांची : असम के सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में आयोजित एक...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    189 shares
    Share 76 Tweet 47
  • झारखंड गठन के बाद पहली पर पंचायतों पर छप्पर फाड़ पैसे की बारिश !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड में 750 करोड़ रुपए शराब घोटाला मामले में गवर्नर से मिलकर सीबीआई जांच के मांग -बाबूलाल मरांडी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • शराब घोटाले में आरोपी आईएएस विनय कुमार चौबे की डिफॉल्ट बेल सरकार की देन – बाबूलाल मरांडी !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस- आदित्य साहू !

झारखंड में धूमधाम और उल्लास से पार्टी मनायेगी स्थापना दिवस- आदित्य साहू !

April 3, 2026
एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

एक महिला के साथ हुई छेड़खानी की घटना बेहद शर्मनाक !

April 3, 2026
सुबह जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई !

सुबह जंगली हाथियों के हमले में तीन लोगों की मौत हो गई !

April 3, 2026
नवविवाहित दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई !

नवविवाहित दंपत्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई !

April 3, 2026
मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी !

मेंटेनेंस कार्यों के चलते शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी !

April 3, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.