असम :असम के खारखाटी विधान सभा में पांच विधानसभा के प्रत्याशियों की जीत को लेकर चुनावी सभा का आयोजन किया गया। मुख्य रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, गौरव गोगोई और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने चुनावी सभा को संबोधित किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस की मेनिफेस्टो पांच गारंटी की घोषणा की। पांचों विधानसभा के प्रत्याशी भी मौजूद रहे। असम कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के साथ-साथ भारी संख्या में महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। चुनावी जनसभा के दौरान हजारों की संख्या में लोग जुटे थे।
कांग्रेस की पांच गारंटियों में शामिल हैं:
सभी बुजुर्गों को 1250 रुपये प्रति माह
महिलाओं के लिए अलग मंत्रालय
युवाओं के लिए रोजगार के अवसर
किसानों के लिए विशेष पैकेज .. शिक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान
असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए मतदान 9 अप्रैल को होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे।













