रांची:- राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आज राँची प्रेस क्लब द्वारा जे०के० इंटरनेशनल क्रिकेट अकादमी, अगरु, रातू, रांची में आयोजित “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026” के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मीडिया समाज का सजग प्रहरी है और इसे लोकतंत्र का ‘चतुर्थ स्तंभ’ भी कहा जाता है। पत्रकारिता केवल सूचना का माध्यम नहीं, बल्कि जनचेतना को जागृत करने और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने कहा कि मीडिया से जुड़े सभी साथी दिन-रात परिश्रम कर जनहित के विषयों को प्रमुखता से सामने लाने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाते हैं। “मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट” जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, समन्वय और आत्मीयता को प्रगाढ़ करने का माध्यम भी हैं।
राज्यपाल महोदय ने कहा कि क्रिकेट हमें धैर्य, रणनीति और सामूहिक प्रयास का महत्व सिखाता है। दो दिन पूर्व राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) के प्रतिनिधिमंडल के साथ संवाद के दौरान भी झारखंड में खेल प्रतिभाओं की असीम संभावनाओं की चर्चा हुई थी। इस क्रम में यह भी चर्चा हुई कि यदि कम आयु से ही प्रतिभाओं को प्रोत्साहन दिया जाए तो राज्य राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित कर सकता है।
राज्यपाल ने यह भी कहा कि खेलों के विकास में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। जब मीडिया किसी खिलाड़ी की उपलब्धि को प्रमुखता देता है, तो वह समाचार हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाता है और नई प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पत्रकार मित्रों से उनके प्रगाढ़ संबंध रहे हैं, बरेली जनपद के सभी पत्रकार साथी आज भी उनसे मिलने आते हैं।
उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह टूर्नामेंट मीडिया जगत के साथियों के बीच सहयोग, भाईचारे और सकारात्मक संवाद को और सुदृढ़ करेगा। इस अवसर पर उन्होंने हाल ही में सम्पन्न राँची प्रेस क्लब के चुनाव में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी समिति के सदस्यों को बधाई दी।
राज्यपाल ने खिलाड़ियों से भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा मेयर पद के उम्मीदवार की घोषणा !
रांची राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव की घोषणा राज्य निर्वाचन द्वारा 27 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इस...












