Tuesday, February 24, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने की भेंट और झारखंंड सीएम बधाई दी !

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने की भेंट और झारखंंड सीएम बधाई दी !

_मुख्यमंत्री ने अनुष्का को राज्य सरकार के पूरे सहयोग का दिया भरोसा .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 months ago
in खेल, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने की भेंट और झारखंंड सीएम बधाई दी !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झाररखंड सरकार द्वारा विधानसभा में पेश किये गये 1,58,560 करोड़ रुपये का ‘अबुआ दिशोम बजट’ का स्वागत :आभा सिन्हा !

अज्ञात बदमाशों ने बस स्टैंड एजेंट सह अखबार एजेंट अरुण सिंह को गोली मार दी !

झारखंड में एक लाख 58 हजार पांच सौ साठ करोड़ का अबुआ बजट पेश !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मंच के माध्यम से झारखण्ड ने 01 लाख 24 हजार 230 करोड़ के निवेश प्रस्ताव – वित्त मंत्री !

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड की उभरती हुई अंतरराष्ट्रीय फुटबॉलर एवं प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित अनुष्का कुमारी ने शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने अनुष्का को नव वर्ष और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई और शुभकामनाऐं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नया साल आपके लिए एक बेहतरीन वर्ष साबित हो। आप अपने खेल से अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक नया मुकाम हासिल करें। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं में अपनी खेल प्रतिभा से देश और राज्य का नाम रोशन करें, इसके लिए ढेरों आशीवार्द। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फुटबॉलर अनुष्का को सम्मानित करने के साथ स्पोर्ट्स किट प्रदान किया। अनुष्का ने भी अपने अब तक के खेल अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।
खेलों में आप आगे बढ़ें, सरकार करेगी पूरा सहयोग
मुख्यमंत्री ने अनुष्का से कहा कि आप बेफिक्र होकर अपने खेल पर ध्यान दें। आपसे इस राज्य को काफी उम्मीदें हैं। आपकी हर जरूरत तथा सहयोग के लिए सरकार खड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। हमारी सरकार इन खेल प्रतिभाओं को निखारने के साथ वैसा प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है, जहां से वे खेलों की दुनिया में अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकें। हमारी सरकार खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कई ठोस कदम उठाए गए हैं। राज्य में खेल का बेहतर वातावरण तैयार करने तथा खिलाड़ियों को आगे ले जाने के लिए जो भी ज़रूरतें होगी, उसे उपलब्ध कराएंगे।
अनुष्का के गांव रुक्का, ओरमांझी, रांची में बनेगा खेल मैदान, परिजनों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा
मुख्यमंत्री ने अनुष्का कुमारी के रांची जिला के ओरमांझी प्रखंड स्थित रुक्का गांव में एक खेल मैदान विकसित करने का निर्देश रांची जिला प्रशासन को दिया। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर उपस्थित रांची के उप विकास आयुक्त से कहा कि सुश्री अनुष्का के परिजनों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए समुचित कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि आर्थिक संकट की वजह से किसी खिलाड़ी की प्रतिभा दबनी नहीं चाहिए। खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को हर हाल में सामने लाना है ताकि उन्हें उनकी मंजिल मिले और खेलों की दुनिया में झारखंड की एक अलग पहचान बने।
अनुष्का ने गरीबी- तंगी के बीच संघर्ष करते हुए फुटबॉल की दुनिया में बनाई है अपनी एक अलग पहचान
अनुष्का आज
अपनी बेहतरीन खेल प्रतिभा के लिए द गोल मशीन के रूप में जानी जाती है। लेकिन, उसके यहां तक पहुंचने की दास्तान आसान नहीं रही। घर की आर्थिक हालात और संघर्ष के बीच फुटबॉल के प्रति जुनून से ही उसने यहां तक का रास्ता सफर किया। आज अनुष्का की अलग पहचान अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में बन चुकी है। विदित हो कि उसके पिता दिलेश मुंडा दिव्यांग हैं और माता दिहाड़ी मजदूरी कर घर- परिवार चलाती हैं। अनुष्का के दो भाई हैं। बड़ा भाई एक फैक्ट्री में मजदूरी करता है जबकि छोटा भाई पढ़ाई कर रहा है।
अनुष्का ने कम उम्र में ही हासिल कर ली है कई उपलब्धियां
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 26 दिसंबर 2025 को राष्ट्रीय वीर बाल दिवस के अवसर पर नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में अनुष्का कुमारी को फुटबॉल में उत्कृष्ट उपलब्धियां के लिए
‘प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार’ से सम्मानित किया था। अनुष्का कुमारी कम उम्र में ही फुटबॉल के क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल कर चुकी है। वह इस वर्ष मार्च में चीन में आयोजित होने वाले एशियाई अंडर-17 फुटबॉल प्रतियोगिता में एक बार फिर भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इससे पूर्व पिछले वर्ष सितंबर में भूटान में आयोजित सैफ अंडर- 17 फुटबॉल प्रतियोगिता में विजेता बनी भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी भी थी। इस प्रतियोगिता में उसने सबसे ज्यादा सात गोल किए थे। इस वजह से उसे प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब से नवाजा गया था। वहीं, 2024 में नेपाल में हुए अंडर- 16 सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप में उप विजेता रही भारतीय टीम की भी सदस्य थी। वह फिलहाल आवासीय बालिका फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में प्रशिक्षण ले रही है और इस वर्ष दसवीं की परीक्षा में शामिल होगी।

Tags: #Anushka Kumari #awarded #with the Prime Minister's #National Child Award# met and congratulated# the Jharkhand CM .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट !

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट !

by First Report Live (Bureau)
13 hours ago
0

रांची : झारखंड की हेमंत सरकार के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर आज विधानसभा में बजट पेश किया , वित्तीय...

झारखंड सीएम से जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की !

झारखंड सीएम से जमशेदपुर के प्रभारी डीन डॉ० हरीश चंद्र बंधु ने मुलाकात की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची मुख्यमं:त्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मणिपाल टाटा मेडिकल कॉलेज, बारीडीह जमशेदपुर...

झारखंड सीएम से पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट  ओडिसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

झारखंड सीएम से पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट ओडिसा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में पंडित रघुनाथ मुर्मु हेरिटेज ट्रस्ट, रायरंगपुर,...

आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया !

आरपीएफ क्राइम ब्रांच ने गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड आरपीएफ क्राइम ब्रांच तथा आरपीएफ पोस्ट हटिया द्वारा गांजा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया...

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 !

नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 अंतर्गत 23.02.2026 को निर्धारित मतदान को लेकर आज मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम अवस्थित डिस्पैच सेंटर...

नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा और अपराधियों का संरक्षण कर रही राज्य सरकार : आदित्य साहू !

नेता प्रतिपक्ष पर मुकदमा और अपराधियों का संरक्षण कर रही राज्य सरकार : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : साहू ने कहा कि निकाय चुनाव में अपनी करारी हार को देखते हुए हेमंत सरकार बौखला गई है।...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड के जनमानस के राज्य सरकार कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका – हेमंत !

    झारखंड के जनमानस के राज्य सरकार कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका – हेमंत !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 1 लाख 58 हजार 560 करोड़ रुपये का बजट !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम मंच के माध्यम से झारखण्ड ने 01 लाख 24 हजार 230 करोड़ के निवेश प्रस्ताव – वित्त मंत्री !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    11 shares
    Share 4 Tweet 3

अभी अभी

झारखंड विधानसभा में  प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन, तथ्यहीन  बजट है :आदित्य साहू !

झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत राज्य बजट दिशाहीन, तथ्यहीन बजट है :आदित्य साहू !

February 24, 2026
स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु विशेष प्रशिक्षण का आयोजन !

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु विशेष प्रशिक्षण का आयोजन !

February 24, 2026
राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 2026 संपन्न !

राज्य चुनाव आयुक्तों का राष्ट्रीय गोलमेज सम्मेलन 2026 संपन्न !

February 24, 2026
भाजपा के पास न तो गांवों के विकास का कोई विजन है और न ही महिलाओं के लिए :बिनोद पांड़ेय !

भाजपा के पास न तो गांवों के विकास का कोई विजन है और न ही महिलाओं के लिए :बिनोद पांड़ेय !

February 24, 2026
झारखंड के जनमानस के राज्य सरकार कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका – हेमंत !

झारखंड के जनमानस के राज्य सरकार कर्मचारियों की आर्थिक लेन-देन की कड़ी में बैंक की अहम भूमिका – हेमंत !

February 24, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.