Saturday, March 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने कहा- डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड की यह जीत एक बड़ी उपलब्धि !

मुख्यमंत्री ने कहा- डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड की यह जीत एक बड़ी उपलब्धि !

_राज्य में खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कर रही पहल .

firstreport desk2 by firstreport desk2
3 months ago
in खेल, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने कहा-  डोमेस्टिक क्रिकेट में झारखंड की यह जीत एक बड़ी उपलब्धि !
3
SHARES
9
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बीआइटी मेसरा में बिटोत्सव 2026 की शुरुआत !

झारखण्ड राज्य के कई जिलों में आज आंधी,बारिश, औंर वज्रपात की संभावना !

दिशोम गुरु शिबू सोरेन की स्मृति में ‘स्टेट ऑफ आर्ट पार्क’ विकसित होगा !

डोरंडा ईदगाह में कांग्रेस नेताओं ने दी ईद की शुभकामनाएं !

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी- 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रचनेवाली वाली झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्यों ने मुलाकात की। इस अवसर पर टीम के कप्तान और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईशान किशन ने पूरी टीम के साथ विजेता ट्रॉफी मुख्यमंत्री को सांकेतिक रूप से हैंडओवर कर जीत का जश्न मनाया। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी खिलाड़ियों, सपोर्ट स्टाफ्स तथा जेएससीए को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मंत्री सुदिव्य कुमार, विधायक कल्पना सोरेन और मुख्य सचिव अविनाश कुमार की उपस्थिति में मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं, टीम के कप्तान ईशान किशन समेत सभी खिलाड़ियों ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अपने प्रदर्शन और अनुभवों को मुख्यमंत्री के साथ साझा किया।
झारखंड ने एक नया कीर्तिमान गढ़ा है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सैयद मुश्ताक अली टी- ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट जीतकर झारखंड ने डोमेस्टिक क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान गढ़ा है। यह पूरे राज्य के लिए एक बड़ी उपलब्धि और गौरवान्वित करने वाला पल है। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में इस तरह की जीत हासिल होने से राज्य में खेलों को बढ़ावा मिलता है। आज क्रिकेट के साथ हॉकी और तीरंदाजी जैसे कई खेलों में झारखंड के खिलाड़ी राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।
खेल वातावरण बनाने पर दिया जोर
मुख्यमंत्री ने क्रिकेटरों से संवाद के क्रम में राज्य में खेल वातावरण बनाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेलों का एक ऐसा इकोसिस्टम बने , जिसमें राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे आने का मौका मिले। इसके लिए स्कूल और कॉलेज स्तर पर खेलों को जोड़े जाने की मजबूत शुरूआत होनी चाहिए ताकि विभिन्न खेलों के होनहार खिलाड़ी को बेहतर प्लेटफार्म मिले ताकि वे अपने प्रदर्शन को और भी निखार सकें। इस दिशा में राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग किया जाएगा।
विदेशों में भी टीम को खेलने और प्रशिक्षण की व्यवस्था की हो पहल
मुख्यमंत्री ने जेएससीए से कहा कि खिलाड़ियों को आगे ले जाने में खेल एसोसिएशन की की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में विदेशों में खेलने और प्रशिक्षण देने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की पहल होनी चाहिए। इससे खिलाड़ियों को अलग-अलग माहौल तथा वातावरण में खेलने का अनुभव प्राप्त होगा, जिससे उनके प्रदर्शन में और भी निखार आएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले अन्य प्रतियोगिताओं में झारखंड की टीम बेहतर एवं शानदार प्रदर्शन करे, इसके लिए टीम को मजबूत बनाने का प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए।
परंपरागत खेलों का भी लौट रहा दौर
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज क्रिकेट, हॉकी और फुटबॉल जैसे कई लोकप्रिय खेलों के साथ परंपरागत खेलों का भी दौर नए रूप में लौट रहा है। ऐसे परंपरागत खेलों की कई प्रतियोगिताएं आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हो रही हैं। ऐसे में अगर कोई अगर खेलों में अपना भविष्य बनाना चाहता है तो उसके लिए कई दरवाजे खुले हैं। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने में सरकार हर तरह का सहयोग करने के लिए हमेशा तैयार है। हमें झारखंड को एक ऐसा राज्य बनाना है, जो खेलों की दुनिया में पूरे देश में अपनी मजबूत तथा दमदार दावेदारी पेश कर सके।
राज्य में नियमित रूप से खेल प्रतियोगिताएं होती रहनी चाहिए
मुख्यमंत्री ने झारखंड में खेल प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायत से लेकर राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों के लिए प्रतियोगिताएं नियमित रूप से होती रहनी चाहिए। इस पहल से खिलाड़ियों को ना सिर्फ अपना खेल कौशल दिखाने का मौका मिलता है, बल्कि कई प्रतिभावान खिलाड़ी सामने आते हैं जो अपने प्रदर्शन से राज्य और देश को नाम रौशन करते हैं।
इस अवसर पर जेएससीए के अध्यक्ष अजय नाथ शाहदेव, उपाध्यक्ष संजय पांडेय, सचिव सौरभ तिवारी और संयुक्त सचिव शाहबाज नदीम के अलावा एसोसिएशन के अन्य सदस्य, झारखंड क्रिकेट टीम के सदस्य और सपोर्ट स्टाफ्स मौजूद थे।

Tags: #The Chief Minister said # This victory #of Jharkhand# in domestic cricket #is a big achievement .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया !

जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

रांची : संगठन सृजन अभियान के तहत चयनित जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर पूरे देश में आयोजित किया जा रहा...

बिहार राज्य में PNG विस्तार को बढ़ावा !

बिहार राज्य में PNG विस्तार को बढ़ावा !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :बिहार उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि राज्य के 18 जिला...

इंदौर में बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईद-उल-फित्र के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को ईद की बधाई...

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :- राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के मिशन निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उन्होंने अपने संबोधन...

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत स्थापित झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (JSFDA) द्वारा अपनी स्थापना...

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

by firstreport desk2
1 day ago
0

गोड्डा : झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री एवं महागामा की विधायक श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    155 shares
    Share 62 Tweet 39
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    19 shares
    Share 8 Tweet 5
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    12 shares
    Share 5 Tweet 3
  • राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूंज !

मॉरीशस में बिहार की कला और संस्कृति की गूंज !

March 21, 2026

ईद-उल-फितर (ईद) तथा सरहुल पर्व को लेकर व्यापक विधि व्यवस्था की गई!

March 21, 2026
झारखंड सीएम हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर पहुंचें !

झारखंड सीएम हेमंत सोरेन एवं उनकी धर्मपत्नी आदिवासी कॉलेज छात्रावास परिसर पहुंचें !

March 21, 2026
झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल विधिवत् पूजा-अर्चना की !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने प्रकृति पर्व सरहुल विधिवत् पूजा-अर्चना की !

March 21, 2026
कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस….भानु प्रताप शाही !

कोई अल्पसंख्यक होता तो योगेंद्र साव की तरह निष्कासित करती क्या कांग्रेस….भानु प्रताप शाही !

March 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.