रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों के रग-रग में खेल बसता है। झारखंड के खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में इस राज्य के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना परचम लहराया है। लम्बे समय से हॉकी इंडिया में भी झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित कई खिलाड़ी झारखंड से हैं।यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ हॉकी और क्रिकेट ही नहीं बल्कि राज्य सरकार का प्रयास है कि तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉनबॉल सहित अन्य खेलों में भी हमारे राज्य के खिलाड़ी आगे बढ़ सके, इसके लिए बेहतर खेल नीति बनाई गई है। उक्त बातें मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज बीएस कॉलेज मैदान लोहरदगा में आयोजित बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कही। मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्री वीरेंद्र सहवाग एवं हरभजन सिंह उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने दोनों पूर्व भारतीय क्रिकेटर से राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास एवं संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की।
सिर्फ खनिज संपदा ही नहीं बल्कि खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाएगा झारखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पूर्व से ही खनिज संपदा के लिए जाना जाता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में इस राज्य को खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाए, इस हेतु बेहतर कार्य योजना बनाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पहली बार इस मैदान में मुझे आने का मौका मिला है। बीएस कॉलेज स्थित इस मैदान को बेहतर स्वरूप देने में राज्य सरकार का भी सहयोग रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी इस मैदान के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हमारे नौजवान खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी तथा दर्शकों का उत्साह और जोश देखते बन रहा है। मुख्यमंत्री ने अपनी ओर से सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विजेता टीम को ट्रॉफी सौंपी।
इस अवसर पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू सहित अन्य गणमान्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !
पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आज 01 अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में स्पोर्ट्स स्टार एसेस डेलीगेशन ने शिष्टाचार...












