रांची :झारखंड क्रिकेट के प्रति जुनून, शानदार प्रदर्शन और रोमांचक मुकाबलों से भरे एक यादगार सफर के बाद, JPL सीजन 17 का भव्य समापन हो गया। इस ‘ब्लॉकबस्टर’ सीजन के खिताबी मुकाबले में टीम सिंघम (Team Singham) ने अपने असाधारण खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियनशिप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
पूरे टूर्नामेंट के दौरान कड़े संघर्ष और खेल भावना का परिचय देते हुए टीम माइका चैलेंजर्स (Team Mica Challengers) उपविजेता (Runner-Up) रही।
इस विशेष अवसर पर झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) के अध्यक्ष, अजय नाथ शाहदेव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनके गरिमामयी सान्निध्य में टूर्नामेंट का विधिवत शुभारंभ किया।
फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जिसने दर्शकों को अंत तक बांधे रखा।
इस सफल आयोजन के पीछे एक समर्पित टीम का कुशल नेतृत्व रहा, जिनके मार्गदर्शन में JPL सीजन 17 ने सफलता के नए आयाम छुए:
जेसी अभिषेक जैन – अध्यक्ष, जेसी साकेत अग्रवाल – सचिव, जेसी ऋषभ जैन-कोषाध्यक्ष, मेंटर: जेसी पंकज साबू, वी पी कम्युनिटी: जेसी अनुभव अग्रवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन : जेसी अनिमेश निखिल एवं जेसी अनुभव गरोड़िया,को-प्रोजेक्ट चेयरमैन : जेसी शुभम हेतमसारिया एवं जेसी सौरभ टांटिया
स्पोर्ट्स डायरेक्टर: जेसी दीपक पटेल
जेसीआई (JCI) रांची की ‘रन्स टू रूट्स’ (Runs to Roots) पहल एक अनूठा अभियान है, जो क्रिकेट के रोमांच को पर्यावरण संरक्षण के साथ जोड़ता है। जेसी प्रीमियर लीग 2026 (सीजन 17) के दौरान आयोजित यह पहल खेल के हर बड़े शॉट को प्रकृति के उपहार में बदलने का संकल्प लेती है।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए शानदार शॉट्स की बदौलत कुल 485 पौधे रोपे जाएंगे।
विजेता टीम को बधाई देते हुए आयोजन समिति ने कहा, “JPL सीजन 17 केवल एक टूर्नामेंट नहीं, बल्कि खेल के प्रति दीवानगी का उत्सव था। टीम सिंघम की जीत और टीम माइका चैलेंजर्स का जुझारू प्रदर्शन इस सीजन की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। हम उन सभी खिलाड़ियों और समर्थकों के आभारी हैं जिन्होंने इस आयोजन को ब्लॉकबस्टर बनाया।”
मैच के अंत में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहाँ विजेता और उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया। JPL सीजन 17 अपने पीछे जीत की गूँज और खेल की अनगिनत यादें छोड़ गया है।














